इंडिया ओपन: पीवी सिंधु ने इरा शर्मा को हराया, क्वार्टर फाइनल में अश्मिता चालिहा से होगा मुकाबला

नई दिल्लीः दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट शटलर पीवी सिंधु ने गुरुवार को नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर हॉल में चल रहे इंडिया ओपन 2022 के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। ऑल इंडिया लेवल के इस टूर्नामेंट में सिंधु ने इरा शर्मा को 21-10, 21-10 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। सिंधु ने पहले गेम में अपना दबदबा कायम रखा और उन्होंने 13 मिनट के अंदर ही गेम खत्म कर लिया।

India Open Badminton 2022: PV Sindhu beats Ira Sharma now face Ashmita Chaliha in quarterfinal

इस दौरान 26 वर्षीय सिंधु ने अपनी स्पीड का पूरा फायदा उठाया और 30 मिनट के भीतर मैच जीत लिया।

सिंधु एक साल से भी ज्यादा समय के बाद अपने चौथे वर्ल्ड टाइटल की ओर देख रही हैं। सिंधु का अंतिम आठ में मुकाबला अश्मिता चालिहा से होगा।

यह भी पढ़ें- कोहली के आते ही बदली बुमराह की रंगत, गेंदबाज ने खुद बताया कितनी अहम है कप्तान की एनर्जी

देश की सबसे होनहार प्रतिभाओं में से एक के रूप में देखे जाने वाली असम की 21 वर्षीय बाएं हाथ के खिलाड़ी ने दूसरे दौर में फ्रांस की येले होयॉक्स (विश्व नंबर 71) को 21-17, 21-14 से हराया था। चालिहा ने पहले दौर में पांचवीं वरीयता प्राप्त एवगेनिया कोसेत्स्काया को हराया था। दुनिया की 84वें नंबर की खिलाड़ी पहली बार अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर सिंधु से भिड़ेंगी और ये उनके लिए शानदार अनुभव होगा।

भारत का यह टूर्नामेंट भी कोविड की चपेट में आ चुका है क्योंकि बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने गुरुवार को पुष्टि की कि COVID-19 की चपेट में आने के बाद भारत के सात खिलाड़ियों को चल रहे इंडिया ओपन 2022 से बाहर कर दिया गया है।

सात खिलाड़ी सभी भारतीय थे और वे थे - किदांबी श्रीकांत, अश्विनी पोनप्पा, रितिका राहुल ठाकर, तृसा जॉली, मिथुन मंजूनाथ, सिमरन अमन सिंघी और खुशी गुप्ता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+