BWF World Rankings में प्रणय, सिंधु ने मारी छलांग, लक्ष्य सेन भी टॉप 10 में पहुंचे
नई दिल्ली, 14 सितंबर: भारत के एचएस प्रणय BWF वर्ल्ड रैंकिंग्स में 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ये रैंकिंग मंगलवार को जारी हुई और प्रणय को टूर पर लगातार अच्छा परफॉर्म करने का इनाम मिला है। प्रणय ने मेन्स सिंगल रैंकिंग में 2 स्थानों की छलांग लगाई है।

प्रणय इससे पहले अपनी रैंकिंग के चलते कॉमनवेल्थ गेम्स का टिकट हासिल करने से चूक गए थे लेकिन यह शटलर भारत का सबसे कंसिस्टैंट परफॉर्मर रहा है, भले ही उनके खाते में बहुत टाइटल नहीं हों। उन्होंने भारत की थॉमस कप जीत में बहुत अहम रोल निभाया था और जापान ओपन व BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप के क्वार्टल फाइनल में पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी।
प्रणय हाल ही में रेस टू गुआंगझोउ रैंकिंग में टॉप रैंक्ड खिलाड़ी बने थे। इस प्रतियोगिता से सीजन के अंत में विश्व टूर फाइनल के लिए क्वालीफायर तय होता है।
प्रणय धीरे-धीरे लेकिन लगातार भारतीय मेन्स सिंगल सर्किट में टॉप के दो स्लाट के लिए लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत को चुनौती दे रहे हैं। श्रीकांत भी मंगलवार को सिंगल रैंकिंग में दो पायदान की छलांग लगाकर 12वें नंबर पर पहुंच गए।
लक्ष्य सेन नंबर 9 पर सर्वोच्च रैंकिंग वाले सिंगल मैन्स इंडियन शटलर बने हुए हैं।
सिंधु सातवें नंबर पर पहुंचीं
पीवी सिंधु, जो चोट के कारण विश्व चैंपियनशिप और जापान ओपन से बाहर हो गई थीं, ने नंबर सात पर पहुंचने के लिए एक स्थान प्राप्त किया। वे अब वूमने सिंगल रैंकिंग में 7वें स्थान पर मौजूद हैं।
लंदन ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडल विनर साइना नेहवाल ने तीन स्थानों में सुधार के बाद टॉप 30 में अपना स्थान फिर से हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications