BWF World Championships: एचएस प्रणय सेमीफाइनल में विदितसरन से हारकर हुए टूर्नामेंट से बाहर

BWF World Championships: वर्ल्ड चैम्पियनशिप के सिंगल इवेंट में भारत के एचएस प्रणय सेमीफाइनल में हार के साथ बाहर हो गए। प्रणय को थाईलैंड के कुनलावुत विदितसरन के खिलाफ हार मिल। विदितसरन ने प्रणय को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रणय का अभियान ब्रोंज मेडल के अथ समाप्त हो गया।

शुरुआती सेट में एचएस प्रणय और विदितसरन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों खिलाड़ियों के बीच सेट जीतने की होड़ थी और नियमत अंतराल पर पॉइंट्स लेते हुए दोनों लगभग बराबरी पर थे। अंततः एचएस प्रणय ने इस सेट को 21-18 के स्कोर से जीत लिया।

HS Prannoy

दूसरे सेट में प्रणय पीछे रह गए और विदितसरन ने तेजी से गेम पलट दिया। यह सेट विदितसरन के लिए करो या मरो वाला था और उन्होंने इसे जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विदितसरन ने इस सेट को 21-13 के स्कोर से जीत लिया। इस तरह मुकाबला निर्णायक सेट तक चला गया।

तीसरे सेट में एक बार फिर से एचएस प्रणय और विदितसरन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हाफ टाइम तक विदितसरन 11-7 से आगे थे। इसके बाद उन्होंने लीड को बरकरार रखा। प्रणय को वापसी करने का मौका नहीं मिला और विदितसरन ने सेट 21-13 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+