All England Open 2022: 20 साल के लक्ष्य सेन ने चैम्पियन को हराकर फाइनल में बनाई जगह
नई दिल्ली, 19 मार्च: ऑल इंडिया बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन जारी है और अब पुरुषों के सिंगल मुकाबलों में भारत के होनहार शटलर लक्ष्य सेन ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। गायत्री पुलेला द्वारा डबल्स में हासिल की गई उपलब्धि के बाद लक्ष्य सेन ने मलेशिया के मौजूदा चैंपियन ली जी जिया को 21-13, 12-21, 21-19 से हराकर सिंगल मुकाबलों के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य चीन के अपने प्रतिद्वंद्वी लू गुआंग ज़ू के वाकओवर देने के बाद सेमीफाइनल में पहुंच गए थे। सेन ने इससे पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप में वर्ल्ड नंबर 3 और दो बार के मेडलिस्ट डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए 21-16 21-18 से हरा दिया था। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश करते ही भारतीय अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। पादुकोण और गोपीचंद प्रतिष्ठित इवेंट जीतने वाले एकमात्र भारतीय हैं, जबकि साइना नेहवाल 2015 में फाइनल में पहुंची थीं।
लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद से शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने जनवरी में इंडिया ओपन में अपना पहला सुपर 500 खिताब जीता और फिर पिछले हफ्ते जर्मन ओपन में उपविजेता रहे।












Click it and Unblock the Notifications