WTC Final से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में विराट का खौफ, स्टीव स्मिथ से लेकर ग्रीन ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन
WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विराट कोहली की प्रशंसा की। इस दौरान डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस और अन्य ने कुछ शब्दों में भारतीय स्टार को बंया किया है।

WTC Final 2023: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से लंदन के द ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में भिड़ंत के लिए दोनों टीमों पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन सलामी बल्लेबाज विराट कोहली का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के दिलो-दिमाग में छाया हुआ है। इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला, जब फाइनल से पहले ICC द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने की कोहली की प्रशंसा
दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले आईसीसी (ICC) द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में कप्तान पैट कमिंस सहित कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं, जिनसे विराट कोहली को एक शब्द में बंया करने के लिए कहा जाता है, और फिर सभी खिलाड़ी अपने-अपने अंदाज में किंग कोहली की प्रशंसा करते नजर आते हैं।
कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रहा है शानदार रिकॉर्ड
विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ खेले गए 24 मैचों में इस स्टार बल्लेबाज ने 48.26 की औसत से 1979 रन बनाए हैं। कोहली ने टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 शतक बनाए हैं और इस साल की शुरुआत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के चौथे टेस्ट के दौरान आखिरी बार अहमदाबाद में मिली टीम के खिलाफ 186 का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया था।
ग्रीन ने कोहली को मैन ऑफ इंडिया बताया
आईसीसी के ताजा वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य जैसे कैमरन ग्रीन, डेविड वार्नर और पैट कमिंस कोहली की प्रशंसा करते नजर आए हैं। इस क्रम में ग्रीन ने कोहली को मैन ऑफ इंडिया बताया और कहा कि वह पिछले एक दशक से आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
डेविड वार्नर ने कहा कि भारतीय स्टार बल्लेबाज का कवर ड्राइव अविश्वसनीय था, जबकि लाबुशेन ने कहा कि 34 वर्षीय खेल के सभी प्रारूपों में महान खिलाड़ियों में से एक हैं। उस्मान ख्वाजा ने कोहली को 'प्रतिस्पर्धी' (Competitive) कहा, जबकि मिशेल स्टार्क ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज बहुत कुशल हैं और उन्हें भारतीय मध्य क्रम की रीढ़ कहा।
कमिंस ने कहा कि कोहली एक अच्छे खिलाड़ी हैं, जो हमेशा लड़ाई के लिए तैयार रहते हैं जबकि स्टीव स्मिथ ने कोहली को खेल का सुपरस्टार बताया। स्मिथ ने कहा कि 'वह लंबे समय से सुपरस्टार हैं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद करते हैं, अक्सर हमारे खिलाफ रन बनाते हैं, लेकिन उम्मीद है कि इस बार हम उन्हें शांत रख सकते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications