Asian Games 2023 Winner List: आज एशियन गेम्स में किसने क्या जीता

Aaj ka Match Kaun Jita Asian Games 2023: एशियाई खेलों के दूसरे दिन भारतीय पुरुष रोइंग टीम ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने जीत के साथ अभियान की शुरुआत की। भारतीय टीम 6:20:47 का समय लेकर टॉप पर रही। इसके साथ ही भारतीय टीम ने रेपचेज में जगह बना ली है।

टीम इंडिया के सामने इंडोनेशिया, कोरिया और हांगकांग जैसी टीमें थीं। उनके सामने भारतीय टीम ने आसान जीत दर्ज करते हुए रेपचेज की योग्यता प्राप्त कर ली। लाइटवेट डबल स्कल इवेंट में महिला टीम भी चौथे स्थान पर रही। दोनों टीमें रेपचेज राउंड में पहुंच गई। वॉलीबॉल में भारतीय टीम ने दूसरे मैच में जीत हासिल की है। भारतीय टीम के आज के मुकाबलों का राउंड-अप यहाँ देखा जा सकता है।

Asian Games 2023 Winners

पुरुष रोइंग इवेंट

लाइटवेट डबल स्कल अर्जुन लाल और अरविन्द सिंह 6:57:45 का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहे। टीम के अन्य साथी सतनाम सिंह और परमिंदर सिंह 6:27:01 का समय लेकर अपनी हीट में दूसरे स्थान पर थे। रेपचेज में जीत दर्ज कर भारतीय टीम फाइनल इवेंट में जा सकती है। पुरुष युगल कॉक्सलेस में भारतीय टीम के बाबू लाल यादव और लेखराम 6:42:59 का समय लेकर तीसरे नम्बर पर रहे।

महिला रोइंग इवेंट

महिला वर्ग में भी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। महिला टीम ने जीत के साथ अभियान की शुरुआत की है। किरण और अंशिका भारती की डबल स्कल जोड़ी ने 7:27:57 का समय लेकर जीत दर्ज की। महिला टीम भी रेपचेज में पहुंच गई है और वहां से फाइनल का रास्ता बन सकता है।

मॉडर्न पेन्टाथलन, तलवारबाजी

मॉडर्न पेन्टाथलन में तलवारबाजी की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के मयंक चापेकर थे। हालांकि उनका खेल ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा। उन्होंने 166 फेंसिंग पॉइंट्स के साथ अपना अभियान 28वें स्थान के साथ समाप्त किया।

भारत vs दक्षिण कोरिया, वॉलीबॉल

भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम का धाकड़ प्रदर्शन जारी है। 2018 के एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले दक्षिण कोरिया को टीम इंडिया ने हरा दिया। ग्रुप सी के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 3-2 से जीत दर्ज कर ली। भारतीय टीम इस ग्रुप में टॉप पर है। भारतीय टीम ने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है। दस सालों में भारत ने कोरिया को पहली बार हराकर इतिहास रच दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+