कितने किलोमीटर लंबी है सोनभद्र की वो चट्टान, जिसमें से निकलेगा करोड़ों का सोना

सोनभद्र। पिछले 40 सालों से चल रही सोने की तलाश अब पूरी हो गई है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोने का करीब तीन हजार टन से ज्यादा का भंडार मिला है। सोने का इतना बड़ा भंडार मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और हर किसी को इसके बारे में जानने की उत्सुकता दिखी। बता दें कि सोने की यह चट्टान एक किलोमीटर से ज्यादा लंबी और 18 मीटर गहरी है। इस चट्टान की चौड़ाई 15.15 मीटर है।

अंग्रेजों ने भी की थी कोशिश

अंग्रेजों ने भी की थी कोशिश

गुलामी के दौर में अंग्रेजों ने भी सोने की खान का पता लगाने की कोशिश की थी लेकिन, वह कामयाब नहीं हो सके थे। आजादी से पहले ही शुरू हुई सोने की खोज के चलते पहाड़ी का नाम सोन पहाड़ी पड़ गया था, तब से लेकर अब तक यहां के आदिवासी इसे सोन पहाड़ी के नाम से ही जानते हैं। उन्हें इस बात का तनिक भी इल्म नहीं था कि इन पहाड़ियों के गर्भ में तीन हजार टन सोना दबा पड़ा है। सोनभद्र में सोने के अपार भंडार मिलने के बाद यह पूरी दुनिया की निगाह में आ गया है। यह काम एकाएक नहीं हुआ है, बल्कि इसकी खोज और पुख्ता करने में वैज्ञानिकों की टीम को 40 साल का लंबा वक्त लग गया।

भारत दुनिया के टॉप-3 देशों में हुआ शामिल

भारत दुनिया के टॉप-3 देशों में हुआ शामिल

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा समय में भारत के पास करीब 626 टन सोने का भंडार है। वहीं, सोनभद्र जिले में मिला सोना इससे करीब 5 गुना ज्यादा है। अब माना जा रहा है कि सोने के रिजर्व को लेकर भारत दुनिया के टॉप-3 देशों में शामिल हो सकता है। हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है जब खनिजों के इतने बड़े भंडार का पता चला हो। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में सोने का भंडार मिला था।

1980 में शुरू हुई थी सोने की खोज

1980 में शुरू हुई थी सोने की खोज

सरकारी अभिलेखों के अनुसार, सोनभद्र में सबसे पहले सोने की खोज 1980 के दशक में की गई थी। इसके बाद दूसरी बार कोशिश 1990-1992 में की गई। इस दौरान सोने की जगहों को चिह्नित किया गया था। तीसरी व चौथी कोशिश 2005 से 2012 के बीच की गई। वर्ष 2012 से लेकर अब तक के बीच अन्य जरूरी कार्यों को पूरा करने के बाद सरकार इसके टेंडर प्रक्रिया की ओर गई है।

भारी मात्रा में दबे हैं दूसरे खनिज

भारी मात्रा में दबे हैं दूसरे खनिज

भू-भौतिकीय सर्वे के दौरान सोन पहाड़ी में सोने के साथ लोहा सहित भारी मात्रा में दूसरे खनिज भी दबे हैं। जिले के कई भू-भागों में हेलिकॉप्टर से भू-भौतिकीय सर्वे जारी है। इस सर्वेक्षण में विद्युती चुंबकीय एवं स्पेक्ट्रोमीटर उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है। इन उपकरणों का कुछ भाग हेलिकॉप्टर के नीचे लटका रहता है, जो कि जमीन की सतह से 60-80 मीटर की ऊंचाई पर उड़ते हुए सर्वेक्षण करता है। सोनभद्र डीएम एन. राजलिंगम ने कहा कि जिस जमीन के अंदर यह खनिज संपदा छिपी है, उसके सीमांकन का कार्य गुरुवार को खनिकर्म प्रभारी अधिकारी विजय कुमार मौर्य की अगुवाई में नौ सदस्यीय टीम कर रही है।

अलग-अलग स्थानों पर मिला भंडार

अलग-अलग स्थानों पर मिला भंडार

जीएसआई के मुताबिक सोनभद्र की सोन पहाड़ी पर 2943.26 टन सोना और हरदी ब्लॉक में 646.15 किलो सोने का भंडार मिला है। इसी प्रकार पुलवार ब्लॉक में दो स्थानों पर 12.7 टन और 22.16 टन तथा सलइयाडीह ब्लॉक में 60.18 टन एंडालुसाइट का भंडार मिला है। पटवध ब्लॉक में 9.15 टन पोटाश व भरहरी ब्लॉक में 14.87 टन लौह अयस्क और छिपिया ब्लॉक में 9.8 टन सिलीमैनाइट के भंडार की खोज की गई है।

जीएसआइ की दो हेलीकाप्टर जिले में

जीएसआइ की दो हेलीकाप्टर जिले में

जिले में तीन लाख टन सोना मिलने के बाद उसके उत्खनन में तेजी लाने के लिए शासन स्तर पर प्रयास तेज हो गए हैं। भूगर्भ वैज्ञानिकों की टीम जिले में डेरा डालकर खनन से पूर्व हर एंगल पर काम करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया की टीम के दो हेलीकाप्टर जिले में डेरा डाले हुए हैं। टीम द्वारा हेलीकाप्टर से मेडल लटका कर चिन्हित स्थान के आसपास भ्रमण कर रही है।

यूपी सरकार ने शुरू की सोने को बेचने की कवायद

यूपी सरकार ने शुरू की सोने को बेचने की कवायद

राज्य सरकार ने तेजी दिखाते हुए सोने के ब्लॉक के आवंटन के संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि सोनभद्र के कोन क्षेत्र के हरदी गांव में और महुली क्षेत्र के सोन पहाड़ी में सोने का बड़ा भंडार मिलने की पुष्टि हो चुकी है। ई-टेंडरिंग के माध्यम से ब्लॉकों की नीलामी के लिए शासन ने सात सदस्यीय टीम भी गठित कर दी है। यह टीम पूरे क्षेत्र की जिओ टैगिंग करेगी और 22 फरवरी, 2020 तक अपनी रिपोर्ट भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लखनऊ को सौंप देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+