Sonbhadra: दुल्हन को ले गई पुलिस, मायूस लौटा दूल्हा, बाराती भी रह गए हैरान, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में एक किशोरी की धूमधाम से शादी हो रही थी इसी बीच वहां पुलिस पहुंच गई। शादी रुकवाने के बाद पुलिस दुल्हन को अपने साथ लेकर चली गई। उसके बाद दूल्हे को मायूस होकर लौटना पड़ा।

Police took bride along in Sonbhadra

उत्तर प्रदेश के Sonbhadra जनपद में एक नाबालिग किशोरी की शादी धूमधाम से होने वाली थी। बारात लगने के बाद जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को हुई पुलिस गांव में पहुंच गई और शादी रुकवाने के साथ ही दुल्हन को अपने साथ लेकर चली गई।

हालांकि इस दौरान पुलिसकर्मियों को किशोरी के घरवालों और बारातियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। बाद में दुल्हन को जब पुलिस देकर चली गई तो दूल्हा भी मायूस होकर वापस लौट गया। इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

यह पूरा मामला सोनभद्र जनपद के शाहगंज थाना अंतर्गत कपूरा गांव का है। गांव का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी नाबालिग बेटी की शादी कर रहा था। बुधवार को धूमधाम से बारात उसके दरवाजे पर पहुंची और जयमाल का कार्यक्रम होने वाला था।

इसी बीच नाबालिग किशोरी की शादी कराए जाने की सूचना किसी व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद तत्काल स्थानीय पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम तत्काल गांव में पहुंची।

गांव में जब पुलिस टीम पहुंची इस दौरान स्टेज पर बैठकर दूल्हा दुल्हन के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस द्वारा दुल्हन को बुलाया गया और उससे पूछताछ किया गया तथा उसके पहचान पत्र की भी जांच की गई।

जांच पड़ताल में पता चला कि किशोरी अभी 16 साल की ही है। ऐसे में पुलिस टीम द्वारा उसकी शादी करने से उसके परिजनों को मना कर दिया गया। मना करने के बाद परिजन कहासुनी करने लगे हालांकि बाद में किसी तरह उन्हें समझा कर शांत कराया गया।

टीम द्वारा घराती और बाराती पक्ष के लोगों को समझाते हुए बताया गया कि शादी के लिए लड़के की उम्र 21 वर्ष और लड़की की उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। उससे पहले शादी करने पर माता-पिता और अभिभावक के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

उसके बाद किशोरी को लेकर पुलिस और बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए लेकर चली गई। युवती को लेकर पुलिस चली गई उसके बाद मायूस होकर दूल्हा और उसके साथ आए बाराती भी वापस लौट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+