UP Sonbhadra: दलित युवक के कान में पेशाब करने का आरोपी गिरफ्तार, पकड़े जाने पर बताया उसने ऐसा क्यों किया?
UP Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र में दलित युवक के कान में पेशाब करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के पूछताछ में उसने बताया कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया।
UP Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक युवक के कान में पेशाब करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी द्वारा जो बातें बताई गई उसे सुनकर हर कोई हैरान है।
फिलहाल पकड़े गए आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम बृहस्पतिवार को ही उसे घटनास्थल पर ले गई और उससे पूछताछ करने के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

दरअसल, 11 जुलाई को सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने एक साथ शराब पी। शराब पीने के बाद किसी बात का लेकर उन दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। उसे बाद दोनों में मारपीट हो गई।
मारपीट के बाद दलित युवक जब जमीन पर गिर गया तो इस दौरान वहां मौजूद उसका साथी उसके उपर पेशाब करने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसने उसके कान में पेशाब कर दिया था।
पेशाब करते समय वहीं पास में मौजूद किसी तीसरे शख्स ने चोरी से इसका वीडियो बना लिया था। क्योंकि पीडि़त युवक भी शराब के नशे में धुत था, ऐसे में उसे उस समय इस बात की जानकारी नहीं हुई।
हालांकि जिस युवक ने वीडियो बनया था उसने वह वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पेशाब किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीडि़त को इस बात की जानकारी हुई।
वहीं जब यह वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा तो पुलिस भी हरकत में आई। पीडि़त की तहरीर पर सोनभद्र जिले के जुगैल थाने की पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला तेजी से वायरल हुआ और लोगों द्वारा सवाल उठाए जाने लगे। ऐसे में मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एसपी सोनभद्र भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
इसलिए किया था पेशाब: पुलिस ने आरोपी जवाहिर पटेल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वह उसे घटनास्थल पर ले गयी। वहां जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने और पीड़िता दोनों ने साथ में शराब पी थी।
शराब पीने के बाद दोनों में शराब को लेकर के झगड़ा हुआ उसके बाद जवाहिर अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाया। वह शराब के नशे में धुत था ऐसे में गुस्से में वह उसके ऊपर पेशाब करने लगा। पुलिस की पूछताछ व उसे स्वीकार किया कि शराब के नशे में धुत होने और गुस्सा आ जाने के चलते उसने ऐसा काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications