गाजीपुर निवासी हेड कांस्टेबल की Sonbhadra में सड़क दुर्घटना में मौत, बभनी थाने में थी तैनाती

सोनभद्र में बुधवार को सायं काल तेज रफ्तार के एक ट्रक ने बाइक सवार हेड कांस्टेबल को कुचल दिया। दुर्घटना में हेड कांस्टेबल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल है।

sonbhadra up police

Sonbhadra जिले के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर बुधवार को देर शाम तेज रफ्तार के ट्रक के चपेट में आने से एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई और एक वृद्ध घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक हेड कांस्टेबल के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

बाइक से जा रहा था राबर्ट्सगंज
जानकारी अनुसार गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी 38 वर्षीय देवेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल था। बताया जा रहा है कि देवेंद्र की तैनाती सोनभद्र जिले के बभनी थाने में थी। बुधवार को सायं काल देवेंद्र मोटरसाइकिल से राबर्ट्सगंज गया था और वहीं से बभनी थाने पर वापस लौट रहा था। देवेंद्र की मोटरसाइकिल पर बभनी निवासी 60 वर्षीय अनिल कुमार जायसवाल भी बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल लेकर देवेंद्र कुमार जब बाघा नाले के समीप पहुंचा, उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उस को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद देवेंद्र और अनिल कुमार मोटरसाइकिल से नीचे गिर गए। इस दुर्घटना में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने देवेंद्र और अनिल को चोपन में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों द्वारा देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया जबकि गंभीर रूप से घायल अनिल जायसवाल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी पुलिस
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद बभनी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल में मृत हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार केशव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाते हुए परिजनों को सूचना दिए। थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि देवेंद्र छुट्टी लेकर अपने घर गया था और घर से वापस लौट रहा था। लौटते समय यह हादसा हो गया। घरवालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि साल 2011 में कांस्टेबल के पद पर देवेंद्र की नियुक्ति हुई थी। देवेंद्र की शादी हो चुकी है और उसे दो बच्चे भी हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि परिजनों को सूचना दे दिया गया है, परिजनों के आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

      सोनभद्र: सड़क दुर्घटना में सिपाही की हुई दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+