Sonbhadra: जेठानी ने देवरानी के साथ की ऐसी हरकत, अस्पताल में भर्ती, हैरान रह गया परिवार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में एक जेठानी ने अपनी ही देवरानी का अपने दांत से कान काट लिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद देवरानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के Sonbhadra जनपद में भूमि को लेकर दो सगे भाई के पत्नियों में मारपीट हो गई। इस दौरान गुस्से में आई जेठानी ने देवरानी के कान काट लिया। कान काटने के बाद घायल होकर देवरानी चीखने चिल्लाने लगी।
परिजनों द्वारा देवरानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं इस घटना को लेकर लोगों द्वारा तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
दरअसल, यह पूरा मामला सोनभद्र जनपद के घोरावल कोतवाली अंतर्गत लोहांडी गांव का है। गांव के रहने वाले ओमप्रकाश यादव का कहना है कि उनके पिता की मौत हो चुकी है तथा उनकी मां बचिया देवी के नाम से गांव में ही 2 बीघे जमीन है।
उसी जमीन में बनाए गए घर में दोनों भाई अलग-अलग रहते हैं। घर के अलावा बची हुई अन्य जमीन को लेकर दोनों भाइयों में अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार को ओम प्रकाश की पत्नी महिमा और उसकी जेठानी के बीच भूमि विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी।
महिलाओं के बीच हुई विवाद धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि दोनों आपस में हाथापाई करने लगी। पास पड़ोस की महिलाएं जब तक उनके करीब पहुंच कर उन्हें एक दूसरे से अलग करतीं तबतक जेठानी ने देवरानी का कान अपने दांत से काट लिया।
कान काटे जाने के बाद महिमा के कान के समीप से रक्त स्त्राव होने लगा। उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तत्काल महिमा के पति को सूचना देने के साथ ही उसे अस्पताल में पहुंचाया। बायां कान कट कर पूरी तरह शरीर से अलग हो चुका था ऐसे में महिमा की स्थिति गंभीर हो गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में प्राथमिक उपचार करने के बाद महिमा को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती महिमा का उपचार चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications