Sonbhadra News: मारकुंडी घाटी में 53 यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार, ड्राइवर कूदकर भागा
UP Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र स्थित मारकुंडी पहाड़ी पर रात करीब 2 बजे श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। बस में सवार लोग दर्शन के लिए रामेश्वरम जा रहे थे। हादसे के बाद बस चालक बस से कूदकर भाग गया।
बस में सवार 53 यात्रियों में से करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

दरअसल बस्ती के रहने वाले 53 श्रद्धालुओं को लेकर एक प्राइवेट बस उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी में दर्शन पूजन करने के लिए जा रही थी। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु बुधवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने के बाद निकले थे।
श्रद्धालुओं को लेकर बस रात करीब 2 बजे राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के मारकुंडी पहाड़ी पर पहुंची थी। संभावना जताई जा रही है कि रात में घना कोहरा और बरसात के चलते चालक को रास्ता दिखाई नहीं दिया।
बस गिरफ्तार अधिक होने और घुमावदार सड़क होने के चलते बस अनियंत्रित हो गई और मारकुंडी घाटी के ऊपर पलट गई। संयोग अच्छा था कि बस खाई में नहीं गिरी नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।
यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के मौजूद लोग और गुजर रहे राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचाने के बाद घायलों का उपचार शुरू हुआ।
इस दौरान गंभीर रूप से घायल दिनेश भी उपाध्याय और निर्मला देवी की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। यात्रियों द्वारा बताया गया कि बस पलटने के बाद बस चालक बस से कूद कर फरार हो गया। वही बस में सवार तीन कर्मचारियों को यात्रियों ने पकड़ लिया।
पुलिस का कहना है कि रात में मारकुंडी घाटी में घुमावदार मोड़ के समीप यात्रियों से भरी एक बस पलट गई थी। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications