जनधन खाते से पैसे निकालना चाहती थी पत्नी, पति नहीं गया साथ तो दो बच्चों के साथ खुद को जिंदा जलाया

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने 2 बच्चों के साथ आग लगाकर जान दे दी। बच्चों सहित महिला की आत्महत्या की घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है। घटना की जानकारी जब घरवालों को हुई तो घरवालों ने तुरंत ही महोली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला सहित बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

woman set herself ablaze with two children in sitapur

क्या है पूरा मामला

मामला थाना महोली के भगवानपुर गांव का है। यहां महिला ने अपने 2 बच्चों के साथ खुद को आग के हवाले कर लिया। तीनों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से परेशान थी, जिसकी वजह से उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक, महिला और उसके पति में अक्सर विवाद होता रहता था। महिला के पास पैसे नहीं थे, उसे लॉकडाउन में मुख्यमंत्री के द्वारा जनधन खाते में भेजे गए 500 रुपए निकालने थे। उसने इसके लिए कई बार पति से कहा, लेकिन पति ने मना कर दिया।

परेशान होकर महिला ने दी जान

महिला ने अपने देवर से भी कई बार कहा गुहार लगाई कि उसके साथ चलकर पैसा निकलवा दे, लेकिन उसने भी इनकार कर दिया। परेशान होकर महिला ने अपने चार माह के बेटे व डेढ़ माह के बेटे के साथ मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। तीनों की जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी जब घरवालों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से क्षेत्र में दहशत और मातम का माहौल है। पुलिस कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+