सीतापुरः रफ्तार तेज होने से कार दीवार से टकराई, तीन लोगों की हो गई मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिले के कोतवाली लहरपुर के बिसवा मार्ग न्यामुपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए कार में दो साल की बच्ची के साथ कुल सात लोग सवार थे। गंभीर रूप से तीनों घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। यह भीषण हादसा लहरपुर के न्यामुपुर स्थित निर्मल वर्मा पूर्व विधायक घर के पास का है। तेज रफ्तार कार एक दीवार से टकरा गयी।

uttar pradesh sitapur road accident three people died and three injured

कार में 7 लोग सवार थे। सभी बाराती शादी से घर वापस जहांगीराबाद जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गयी और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए । अब तक इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें तनवीर की घटना स्थल पर मौत हुई तथा दूसरे तौसीफ की सीतापुर अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गयी। वहीं आरिफ की लखनऊ ले जाते वक्त मौत हो गई तथा एक घायल अनिल जिसके दोनों पैर फ्रेक्चर हो गए, जिसका सीतापुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

uttar pradesh sitapur road accident three people died and three injured

गाड़ी की टक्कर होने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ड्राइवर को छोड़कर सभी लोग सीतापुर बारात में गए हुए थे। बाराती खाना खाने के बाद अपने निवास जहांगीराबाद जा रहे थे। उक्त कार की रफ्तार तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर रोड के पास बने एक भारी भरकम दीवार से टकरा गई, जिसकी जोरदार आवाज सुन पूर्व विधायक अपने घर से निकल कर बाहर आये और गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास करते रहे तथा एम्बुलेंस को फोन कर घटना की जानकारी दी ।

वहीं घायल संतोष प्रजापती ने फोन कर बारात में गए लोगों से संपर्क कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बारात में गए लोग गाड़ियां लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और उक्त गाड़ी में फंसे लोगों को निकाल कर जिला अस्पताल भिजवाया गया, जंहां एक की मौत तो घटना स्थल पर ही हो गई थी तथा दूसरे की मौत अस्पताल ले जाते रास्ते मे हो गई तथा तीसरे व्यक्ति की मौत लखनऊ ट्रामा सेन्टर ले जाते वक्त हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+