'मौत की सेल्फी..., अचानक आ गई ट्रेन और तीनों की चली गई जान, किसानों ने बताई आंखो देखी
Sitapur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पति पत्नी और तीन साल की बच्ची की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सेल्फी लेने के चक्कर में यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह हादसा सीतापुर जिले के हरगांव-लखीमपुर मार्ग पर लखीमपुर क्षेत्र में रेलवे पुल पर हुआ। लहरपुर के शेख सराय मोहल्ले निवासी पति-पत्नी व बच्चे की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मो. अहमद (27), उनकी पत्नी आयशा (25) व उनके तीन वर्षीय बेटे थाना क्षेत्र हरगांव के क्योंटी मे चालीसवां के कार्यक्रम में अपने फूफा रहमत अली के घर पर आये थे।

Indian Railway: मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी के संचलन अवधि में हुआ विस्तार, देखें डिटेल
यह घूमने फिरने के लिए निकले थे। घूमते घूमते ये पुल पर पहुंच गए। इसी बीच
लखनऊ से आ रही ट्रेन संख्या 05086, जो पीलीभीत जा रही थी। ट्रेन देखकर यह लोग रेलवेलाईन पर पुल पर से दौड़कर निकलने की कोशिश करने लगे। लेकिन खुद को नहीं बचा पाए।
UP News: सेमीकॉन इंडिया 2024 में बोले सीएम योगी, कहा-'भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम'
पुल के नीचे खेत में काम कर रहे किसान ये सब देख रहे थे। उन्होंने इन लोगों से कहा कि पुल से नीचे नहर में कूद जाओ हम बचा लेंगे। लेकिन पति पत्नी ऐसा न कर पाए और उनकी मौत हो गई। यह देख खेतों में काम कर रहे लोगों ने नहर मे कूदने को कहा कि हम लोग निकाल लेंगे।
जानकारी पाकर जीआरपी पुलिस बल लखीमपुर व जिले के पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications