Indian Railway: मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी के संचलन अवधि में हुआ विस्तार, देखें डिटेल
Indian Railway News Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 05283/05284 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार मुजफ्फरपुर से 07 से 21 सितम्बर,2024 तक तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 08 से 22 सितम्बर,2024 तक प्रतिदिन 15 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा ।
05283 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 07 से 21 सितम्बर,2024 तक प्रतिदिन मुजफ्फरपुर से 06.30 बजे प्रस्थान कर मोतीपुर से 07.02 बजे, मेहसी से 07.19 बजे, चकिया से 07.30 बजे, पिपरा से 07.40 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 08.00 बजे, सगौली से 08.27 बजे, बेतिया से 08.52 बजे, नरकटियागंज से 09.35 बजे, हरिनगर से 09.55 बजे, बगहा से 10.27 बजे, गोरखपुर से 15.00 बजे, बस्ती से 16.03 बजे, गोण्डा से 17.35 बजे, लखनऊ से 20.10 बजे तथा दूसरे दिन मुरादाबाद से 01.40 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 05.00 बजे पहुंचेगी ।

Indian Railway: आनंद विहार सहरसा स्पेशल ट्रेन की संचलन अवधि का हुआ विस्तार, देखें पूरी डिटेल
वापसी यात्रा में 05284 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी 08 से 22 सितम्बर,2024 तक प्रतिदिन आनन्द विहार टर्मिनस से 07.00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 10.20 बजे, लखनऊ से 15.30 बजे, गोण्डा से 18.05 बजे, बस्ती से 19.30 बजे, गोरखपुर से 21.10 बजे, बगहा से 23.47 बजे, दूसरे दिन हरिनगर से 00.12 बजे, नरकटियागंज से 00.35 बजे, बेतिया से 01.12 बजे, सगौली से 01.37 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 02.05 बजे, पिपरा से 02.35 बजे, चकिया से 02.47 बजे, मेहसी से 03.00 बजे तथा मोतीपुर से 03.22 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 04.50 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 08 तथा शयनयान श्रेणी के 07 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे ।












Click it and Unblock the Notifications