क्लासरूम में बच्चों के सामने बीड़ी पीते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो वायरल होने पर गिरी गाज

सीतपुर। यूपी के सीतापुर में एक बीड़ीबाज शिक्षक का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। शिक्षा के मंदिर में सरकार के सख्त आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए मास्टर साहब क्लास रूम में ही बीड़ी को धौंकते हुए साफ नजर आ रहे हैं। जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Teacher Suspended for Smoking in Classroom video viral

क्लासरूम में बीड़ी पीते दिख रहे हैं मास्टर साहब

पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर दूर तहसील महमूदाबाद के प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर प्रथम का है। इस विद्यालय परिसर में बच्चों के सामने शिक्षक ओम प्रकाश वर्मा ने किस तरह से बिना किसी डर के मासूम बच्चों के सामने क्लास रूम में बीड़ी पीते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि सरकार के सख्त आदेशों के बाद भी ऐसे शिक्षकों पर कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है।

गिरी गाज, विभागीय जांच के आदेश

मास्टर साहब इन मासूमों के सामने बीड़ी के धुएं को छल्ला बनाने में मस्त दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने इस गंभीर प्रकरण को संज्ञान लेते हुए आरोपी शिक्षक ओम प्रकाश वर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+