सीतापुरः जमीन पर बिस्तर बिछाकर मां के साथ सो रहे तीन बच्चों की सांप के काटने से मौत
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सोते वक्त तीन मासूम बच्चों को सांप ने डस लिया और उनकी मौत हो गई। परिवार में एक साथ तीन चिरागों के बुझ जाने से कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की और मौके का मुआयना किया और जिलाधिकारी को मामले की जानकारी दी। वहीं जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा जताया है।
Recommended Video

पूरी घटना सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र की है। यहां के ग्राम पिपरी मजरा पिपराकलां के रहने वाले सुनील के तीनों बच्चे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात सुनील की पत्नी रिंकी अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो रही थी। बीती देर रात में परिवार के लिए काल बनकर आए जहरीले सांप ने तीनों बच्चों को डस लिया, जिससे 12 वर्षीय शालू, 10 वर्षीय पवन और 7 वर्षीय अंश बेहोश हो गए।
बच्चों को बेहोश देखकर परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अंश को मृत घोषित कर दिया। जबकि शालू और पवन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बच्चों को जिला अस्पताल ले जाने के बजाय उन्हें प्राइवेट डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने देखते ही शालू और पवन को मृत घोषित कर दिया।
परिवार में एक साथ एक साथ तीन सगे भाइयों की मौत से गांव में कोहराम मचा है। इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है वही सूचना के बाद क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस मौके पर पहुंच गई है व पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है परिवार का मुखिया सुनील किसी तरह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।जिसका आज रो रो कर बुरा हाल है।












Click it and Unblock the Notifications