शादी के 3 महीने बाद पति को छोड़कर आई महिला, प्रेमी ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पिसावां थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने पेट्रोल डालकर प्रेमिका को जिंदा आग के हवाले कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने की वजह से उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5 टीमें बनाई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़िता की चींखे सुनकर जब वे मौके पर पहुंचे तो प्रेमी अपने साथी के साथ फरार हो गया।
Recommended Video

शादी के 3 महीने बाद ही प्रेमी संग भाग गई थी महिला
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। मायके आने के बाद पीड़िता प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ भाग कर आई थी। दोनों प्रेमी-प्रेमिका बरेली जनपद के भोजीपुरा के रहने वाले हैं। एसपी आरपी सिंह ने आरोपीयो की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों को बरेली रवाना किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह बरेली के कंचनपुर गांव की है। महिला ने बताया कि उसे शाहजहांपुर के रोजा निवासी कौशल सिंह और प्रकाश सिंह बाइक पर बिठाकर कपड़े दिलाने के बहाने लाए थे। उसने बाइक से रास्ते में कई जगह कूदने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो पाई।
पेट्रोल छिड़करकर लगाई आग
महिला ने बताया कि कौशल और प्रकाश ने आधी रात को रोजा से करीब 60 किमी दूर उसे पिसावां थाना क्षेत्र के देवकली गांव के बाहर नलकूप के पास लाकर उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़क दिया और फिर आग लगा दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर दौड़े। लोगों ने किसी तरह महिला के शरीर पर लगी आग को बुझाया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने की वजह से उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला जिंदगी और मौत से ट्रामा सेंटर में जूझ रही है।












Click it and Unblock the Notifications