खौफनाक: पति ने पत्नी का पेट फाड़कर डाला पेट्रोल, माचिस से लगा दी आग, मौत
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर इस मामले में छह लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार जांच की जा रही है। बता दें, महिला की उसके पति ने आपसी विवाद के बाद हत्या कर दी थी। इसके बाद धारदार हथियार से उसका पेट फाड़ दिया था। यही नहीं हैवान पति ने पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा ही आग के हवाले कर दिया था। बीती रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

आपसी विवाद में हैवान बना पति
मामला सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र का है। नबीउल्ला खां का अपनी पत्नी खलीकुन निशां से किसी बात का लेकर विवाद हो गया। नबीउल्ला ने पत्नी को पहले जमकर पीटा, फिर धारदार हथियार से हमला कर उसका पेट फाड़ दिया। इसके बाद उसने घर में रखे पेट्रोल को डालकर पत्नी को जिंदा ही आग के हवाले कर दिया और मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को लखनऊ रेफर कर दिया था। बीती रात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पति गिरफ्तार, अन्य तलाश जारी
एडिश्नल एसपी ने बताया कि वारदात के मुख्य आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला की मौत के बाद पहले से दर्ज केस की धाराओं को तब्दील कर दिया गया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। एडिश्नल एसपी ने कहा कि इस मामले में जो लोग भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications