गजब है भइया जे बाराती जो पहनकर आ गये 'आप' पार्टी की टोपियां

AAP Supporters
सिरसा। निकटवर्ती गांव सलारपुर में उस समय रोचक दृश्य देखने को मिला जब दुल्हे की मांग पर सारे बाराती आम आदमी पार्टी की टोपियां पहन कर बारात लेकर रवाना हुए। हुआ यूं कि सलारपुर निवासी मुकेश धंजू की सोमवार को शादी थी और चूँकि वह आम आदमी पार्टी का कट्टर समर्थक है इसलिए उसने सारे बारातियों को पार्टी की हो टोपी पहना कर बारात पर ले जाने की शर्त रखी थी।

इस पर दुल्हे की इच्छा का सम्मान करते हुए बाराती भी इसके लिए तैयार हो गये और आज सुबह खुद दूल्हा और उसके मित्र - सम्बन्धी आप की टोपी पहन कर दुल्हे के साथ बारात पर रवाना हुए। यहाँ तक महिलाओं ने भी टोपियां पहनीं और इस अनूठी शादी में शामिल हुईं।

इस अवसर पर दुल्हे मुकेश ने कहा कि उन्होंने यह फैसला वर्त्तमान चुनावों को देखते हुए लिया क्योंकि उसका मानना था कि देश के लोगों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक करने का यह भी एक तरीका हो सकता है। उसने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के आंदोलन को देश के नव निर्माण का सच्चा आंदोलन मानते हुए इसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

इस अवसर पर दुल्हे के मित्र और पार्टी के डाक्टर कुलदीप, पंकज कामरा, प्रदीप सचदेवा और मंगल सिंह ने अपनी और से मुकेश के उज्जवल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए उसे शुभ कामनाएं दी। इस अवसर पर लछमन दास, भजन लाल, कश्मीर कम्बोज, मोहित कम्बोज, चन्नी, काला, मोहन लाल,पवन, सुशील कुमार आदि उपस्तिथ थे।

जरूर पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2014 और पानीपत की लड़ाई में समानतायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+