हरियाणा के उप विधानसभाध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, पुलिस ने 5 गिरफ्तार किए, SP ने कही यह बात

सिरसा। हरियाणा में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर (विधानसभा उपाध्यक्ष) रणबीर सिंह गंगवा की गाड़ी पर हमला होने के मामले में कार्रवाई हुई है। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। सिरसा के एसपी अर्पित जैन ने बताया कि, रणबीर सिंह गंगवा के वाहन पर हमला 11 जुलाई को हुआ था। जिसके 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने कहा, "एफआईआर में धारा-124 ए (देशद्रोह) सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत लगभग 90-100 लोगों के नाम दर्ज हुए हैं।"

Haryana Police held 5 people for allegedly attacking on State Assembly Dy Speaker Ranbir Singh Gangwa

Recommended Video

    Haryana Assembly DY Speaker Ranbir Singh Gangwa की कार पर हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

    एसपी अर्पित जैन के मुताबिक, सिरसा पुलिस ने राज्य विधानसभा के डिप्टी स्पीकर (उपाध्यक्ष) पर हमला करने वाले और लोगों को भी खोज रही है। वहीं, खबरें यह भी हैं कि हमले की घटना रविवार 13 जुलाई की है, जब सीडीएलयू में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के बाद प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सीडीएलयू से बाहर निकलती विधानसभा उपाध्यक्ष की गाड़ी पर डंडे और पत्थर मारे। उस रोज की घटना में विधानसभा उपाध्यक्ष की गाड़ी के दोनों शीशे टूट गए। हालांकि, उपाध्यक्ष बाल-बाल बच गए। इस दौरान किसानों की पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी हुई थी।

    बहरहाल पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपितों की पहचान दलजीत रंगा, साहब सिंह, बलकार सिंह, बलकोर सिंह और निक्का के तौर पर हुई है। जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ, उनमें किसान नेता प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा, हरचरण सिंह पंजुआना भी शामिल हैं। पुलिस ने उन समेत 100 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि, विधानसभा उपाध्यक्ष की कार पर पत्थरों से हमला करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने जिला कल्याण अधिकारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुशील कुमार की शिकायत पर सोमवार को मामला दर्ज किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+