'मैं कभी-कभी पीता हूं, रोज नहीं..',शराब पीकर स्कूल पहुंचे गुरुजी तो बन गया वीडियो, अब हो रहा वायरल

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के एक सरकारी शिक्षक के शराब पीकर स्कूल आने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। शिक्षक जब स्कूल पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाकर न सिर्फ शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया, बल्कि उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है।

वायरलवीडियो संकुल केंद्र बिंदूल के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमई का है। शिक्षक नाम राम प्रताप रावत है। ग्रामीणों ने शिक्षक की पोल खोलने के लिए ये वीडियो बनाया था। साथ ही उससे शराब पीने के बारे में भी पूछा‌। इस दौरान शिक्षक ने भी माना कि वह शराब पीकर आया है‌। इसके साथ ही शिक्षक ने कहा कि मैं कभी-कभी शराब पीकर आता हूं‌। शराब के नशे में धुत शिक्षक ने कहा कि मैं लॉ (कानून) जानता हूं‌। मुझे पूरी पृथ्वी का ज्ञान है‌। वायरल वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है।

Singrauli drunk teacher video goes viral

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अनिता नाम की बच्ची से भी पूछता है कि क्या टीचर ने शराब पी है, जिस पर बच्ची ने कहा कि शिक्षक रोज नशे में आते हैं और बच्चों के साथ बिना वजह मारपीट करते हैं। साथ ही एक स्कूल की शिक्षिका आकांक्षा ने भी जानकारी दी जब वह जॉइन करने आईं थीं, तब भी राम प्रताप रावत नशे में मिले थे‌। ऐसे ही रोज शराब के नशे में आते हैं। बच्चों को कभी-कभी पढ़ाते भी हैं। वह स्कूल केंपस में ही रहते हैं। शख्स ने जब टीचर से पूछा कि वह शराब पीकर आएं हैं तो उन्होंने कहा हां वह रोज पीते हैं।

Recommended Video

    'मैं कभी-कभी पीता हूं, रोज नहीं..',शराब पीकर स्कूल पहुंचे गुरुजी तो बन गया वीडियो, अब हो रहा वायरल

    वायरल वीडियो में स्कूल की एक बच्ची और एक शिक्षिका ने अध्यापक के नशे में धुत होकर स्कूल में आने की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि यह शिक्षक पहले भी कई बार स्कूल में शराब पीकर आ चुके हैं। कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन वह शराब पीकर स्कूल आने से बाज नहीं आ रहे हैं‌। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+