Singrauli News : जान जोखिम में डालकर ट्रेन के नीचे से स्कूल जाते हैं बच्चे, घंटों स्टापेज बना परेशानी
Singrauli News : सिंगरौली जिले में लगभग एक हजार स्कूली छात्र-छात्राओं सहित पांच हजार की जनता जान जोखिम में डालकर ट्रेनों के नीचे से होकर क्रॉस करने के लिए मजबूर है। मरीजों को भी इसी परेशानी से गुजरना पड़ता है।

जिले के ग्राम पंचायत गजराबहरा का है। यहां रेलवे ट्रैक को क्रश करने के लिए खड़ी ट्रेन के नीचे से गुजरना पड़ता है। इस रेलवे स्टेशन पर ज्यादातर रेलगाड़ी खड़ी रहती है। खासकर मालगाड़ी घंटों खड़ी रहती है। ऐसे में पढ़ने वाले बच्चों समेत गांव के लोग रेलगाड़ी के नीचे से होकर ट्रैक पार कर आगे का सफर तय करते हैं।
ढाई वर्ष पहले प्रारंभ हुआ था ब्रिज निर्माण
इस ग्राम पंचायत में रेलवे ब्रिज के निर्माण के लिए ढाई वर्ष पहले ही ठेकेदार ने काम प्रारंभ किया था। लेकिन निर्माण कार्य अधूरा ही छोड़कर बंद कर दिया, और यह ब्रिज अधूरा पड़ा है, जिस वजह से जान जोखिम में डालकर ग्राम पंचायत के गांव वाले रेलवे ट्रैक को पार कर दूसरे गांव में जाते हैं। इस स्टेशन पर ज्यादातर रेलगाड़ी अधिक समय तक ट्रेन खड़ी रहती हैं। स्कूली विद्यार्थियों को भी ट्रेन के नीचे से होकर गुजरना होता है।
परिजन कर आते हैं रेलवे ट्रैक को पार
इस रेलवे ट्रैक को पार कराने के लिए सुबह-सुबह बच्चों के परिवार वाले भी अपनी मौजूदगी में रेलवे ट्रैक पर कराते है, लेकिन वापसी के समय विद्यार्थी अकेले ही रेलवे ट्रैक को पार करते हैं। हर रोज जान जोखिम भरे इस सप्ताह से जूझना पड़ता है, ताकि समय पर विद्यालय पहुंच सकें। गौरतलब है कि इसी ट्रैक पर पटरियां पार करते समय लोग ट्रेन की चपेट में आ चुके हैं। इसके बाद भी बच्चों की जान जोखिम में डालने का ये सिलसिला लगातार जारी है।












Click it and Unblock the Notifications