MP : सिंगरौली-सीधी NH39 रोड पर तेज रफ्तार बस पलटी, 17 से अधिक यात्री घायल
Singrauli News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली-सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग 39 के मोरवा में रविवार की दोपहर भीषण हादसा हो गया। बरगवां से सिंगरौली जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 17 से अधिक यात्री घायल हुए है। सभी घायलों को निजी वाहनों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि सड़क खस्ताहाल है इसी कारण हादसा हुआ है।

सिंगरौली जिले के मोरवा में सवारियों से भरी एक बस पलट जाने से देखते ही देखते हंगामा खड़ा हो गया क्योंकि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। इस सड़क दुर्घटना में 17 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मोरवा थाना टीआई यूपी सिंह समेत कई पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मौजूद रहे और घायलों को रेस्क्यू किया गया। जिनको नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घटना रविवार की दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की माने तो खस्ताहाल सड़क की वजह से बस बेकाबू होकर सड़क पर अचानक पलट गई। इस दुर्घटना में सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन की चपेट में आ गया, पिकअप वाहन पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही है पिकअप वाहन चालक को हादसे में किसी तरह की चोट नहीं आई है।
बस यात्रियों को लेकर बरगवां से सिंगरौली लेकर जा रही थी, जैसे ही मोरवा में पहुँची बस तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित हो गई और बेकाबू होकर सड़क के किनारे पलट गई, हादसे में किसी के जानमाल के नुकसान होने की खबर नही है।












Click it and Unblock the Notifications