Singrauli News: 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया NCL का अधिकारी, पेमेंट दिलाने के नाम पर मांगे पैसे
जिले में एक और रिश्वतखोर अधिकारी को रीवा लोकायुक्त पुलिस ने 12000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

सिंगरौली जिले में भ्रष्टाचार की शिकायत पर लगातार लोकायुक्त पुलिस कार्यवाही कर रही है इसी क्रम में आज लोकायुक्त पुलिस ने कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी एनसीएल में कार्यरत अधिकारी को शासकीय आवास से 12 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बताते चलें कि एनसीआर में कार्यरत अधिकारी कंपनी में चल रहे वाहन का भाड़ा दिलाने के एवज में वाहन मालिक से घूस मांगी थी। जिसकी शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को रंगे हाथ एनसीएल अधिकारी को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस एनसीआर अधिकारी को सूर्य किरण भवन ले जाकर पूछताछ कर रही है।
बताया गया कि लोकायुक्त पुलिस को शिकायत आवेदक उमेश कुमार साहू सीधी निवासी के द्वारा मिली थी कि उमेश इंटरप्राइजेज का संचालक आरोपी अभिषेक त्रिपाठी असिस्टेंट मैनेजर दूधिचुआ प्रोजेक्ट एनसीएल जयंत सिंगरौली के पद पर कार्यरत था। जिसे हर माह लगभग डेढ़ लाख रुपए तनख्वाह के रूप में प्राप्त होते थे द्वितीय श्रेणी का अधिकारी होने के बावजूद लोगों का रुपए देने के एवज में लगातार घूस लेता था। जिस को तत्काल संज्ञान में लेकर लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार की सुबह आरोपी के घर में 12 हजार रुपए नगद घूस लेते पकड़ा है। पूरी कार्यवाही उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के निर्देशन में की गई
वाहन जीप के पैसे दिलाने के एवज में मांगी थी घूस
लोकल पुलिस के द्वारा जानकारी दी गई कि कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी एनसीएल सिंगरौली दुधिचुआ प्रोजेक्ट में लगी वाहन जीप के विल राशि 48 हजार रुपए एवं 36 हजार सिक्योरिटी मनी निकालने के एवज में आरोपी ने घूस मांगी थी। जिसके बाद फरियादी की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को 12 हजार रुपए नगद उसके सरकारी बंगले में लेते पकड़ लिया हैं। फिलहाल लोकल पुलिस मामले की और भी पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications