Video: राज्य मंत्री राधा सिंह की फिसली जुबान, अपने आप को बता दिया मुख्यमंत्री और उड़ा मजाक, जानें पूरा मामला
Radha Singh Tongue Slipped: मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री राधा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मंत्री जी अपने भाषण के दौरान कहा कि अंतिम पंक्ति में बैठी आदिवासी महिला को भाजपा ने मुख्यमंत्री बना दिया।
दरअसल, मोहन सरकार में राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह प्रवास पर थी। जहां समर्थकों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। स्वागत से प्रफुल्लित मंत्री जी ने भी मंच से कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी आला कमान तक का जमकर आभार व्यक्त किया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने जो कुछ कहा, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दरअसल, राज्य मंत्री अपने भाषण के दौरान कहती हुई सुनाई दे रही है कि अंतिम पंक्ति में बैठी आदिवासी महिला को पार्टी ने मुख्यमंत्री बना दिया है। इसके बाद जब उनको लगा कि वह कुछ गलत बोल गई हैं तो, उन्होंने सुधार करते हुए जो कहा वह और भी बड़ी बात थी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने उन्हें प्रधानमंत्री बना दिया है। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री बनाए जाने पर बाकायदा पार्टी का आभार व्यक्त किया।
सिंगरौली जिले के चितरंगी विधानसभा से विधायक बनी राधा सिंह को पार्टी ने राज्यमंत्री बनाया है। राज्य मंत्री शनिवार को अपने गृह प्रवास कार्यक्रम थी।जहां भाजपा के जिला कार्यालय में मंच से संबोधित करते हुए विधायक राधा सिंह ने जो कहा, जहां उनके पूरे क्षेत्र में मजाक होने लगा। दरअसल, इस मौके पर उन्होंने कह डाला कि अंतिम पंक्ति में खड़ी आदिवासी महिला को पार्टी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बना दिया है। इसके लिए बाकायदा उन्होंने पार्टी का धन्यवाद भी अदा किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई।
दरअसल, सिंगरौली जिले के चितरंगी विधानसभा से पहली बार चुनाव लड़कर जीतने वाली आदिवासी महिला और पूर्व मंत्री जगन्नाथ सिंह की पुत्रवधू राधा सिंह को भाजपा सरकार में कैबिनेट में राज्यमंत्री बनाया गया है। उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मिला है।












Click it and Unblock the Notifications