Singrauli Accident News: सिंगरौली में दर्दनाक सड़क हादसा, बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत
Singrauli Accident News: सिंगरौली के देवरी गांव के पास एक बस और ऑटो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटनास्थल में 3 लोगों की मौत 3 लोग गंभीर रूप से घायल।

Singrauli Accident News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई है। तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी है। उसके बाद ऑटो सवार 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
जानकारी अनुसार मंगलवार को सिंगरौली के देवरी गांव के पास बस ने सवारी से भरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले सभी लोग ऑटो सवार है।

Recommended Video

स्थानीय लोगों के जानकारी अनुसार बैढन तरफ से बरगवां की ओर आ रही तेज रफ्तार बस ऑटो को टक्कर मार दी। आटो में सवार 3 लोगों की मौत हो गई तो वही बस में सवार 3 गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया है। हादसा की जानकारी मिलते ही बैढ़न और बरगवां पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। तो वही मृतकों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।












Click it and Unblock the Notifications