Singrauli News: झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक ने ली जान, शराब के नशे में काट डाला समधी का सिर

Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में झाड़-फूंक की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। तांत्रिक झाड़ फूंक करते हुए बलुआ से अपने समधी का सिर धड़ से अलग कर दिया है। घटना के एक घंटे बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

दरअसल मृतक समधी लंबे समय से बीमार था। आरोपी को शंका थी कि समाधि के ऊपर भूत प्रेत का साया है। ऐसे में आरोपी के साथ मृतक सूनसान स्थान पर झाड़फूंक करा रहा था। यह खौफनाक वारदात जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के सूदा गांव की है। पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Singrauli Tantrik murdered

जानकारी अनुसार आरोपी की पहचान सोनभद्र उत्तर प्रदेश के के गर्दी गांव निवासी ओझा हरिनारायण पनिका के रूप में हुई है। रविवार को वह अपने समधी रामचंद्र पनिका के बुलाने पर सूदा गांव आया था। रामचंद्र पनिका काफी समय से बीमार चल रहा था और उसे शक था कि किसी ने उसके ऊपर जादू टोना किया है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ओझा हरिनारायण ने एक सूनसान जगह पर झाड़फूंक शुरू की।

कुछ समय झाड़ फूंक के बाद उसने शराब पीया और मंत्र पढ़ते हुए रामचंद्र को सिर झुकाने को कहा। जैसे ही रामचंद्र ने सिर झुकाया, आरोपी ओझा ने बलुआ उठाकर पहले धीरे से और फिर पूरी ताकत लगाकर प्रहार कर दिया। इस प्रहार में रामचंद्र का सिर उसके धड़ से अलग हो गया और घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना गांव वालों को हुई तो चारों ओर दहशत फैल गई।

करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने ही मामले की खबर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी के गर्दी स्थित घर पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीओपी आशीष जैन और टीआई शेषमणि पटेल ने पटना स्थल का मुआयना करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली यूसुफ कुरैशी के अनुसार झाड़फूंक के दौरान बलि देने का मामला है। पुलिस आरोपी ओझा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। मामले की जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+