स्कूल से बच्चे का अपहरण कर पिता को भेजा खौफनाक वीडियो, सीधी के छात्रों की करतूत जानकर चौंक जाएंगे आप
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एडमिट कार्ड लेने गए स्कूल के दरवाजे से एक छात्र का अपहरण हो गया। बदमाशों ने उसकी रिहाई के लिए 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी।
लेकिन 5 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद आरोपियों और छात्र के बीच 25 हजार लेनदेन की सहमति बनी।पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने गए छात्र का अपहरण कर आरोपियों ने स्कूल से 4 किलोमीटर दूर स्थित पानी के डैम के पास लेकर गए। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा से मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। उसे अर्ध नग्न कर मोबाइल कैमरे में वीडियो रिकॉर्ड किया। छात्र गरीब परिवार से तालुका रखता है।
आरोपियों ने उससे परिवारजनों से फोन पर बात करा के पैसा मंगवाने को कहा, लेकिन छात्र यह कहता रह गया कि इतनी बड़ी फिरौती की रकम परिवार वाले नहीं दे पाएंगे। आपको जो मेरे साथ करना हो वह कर सकते है।
बावजूद इसके आरोपियों ने पीड़ित छात्रा की एक नहीं सुनी। हालांकि जिन आरोपियों ने इस छात्रा का अपहरण किया था वह सभी छात्र एक ही स्कूल के बताये जा रहे है। पूरे मामले में मुख्य 3 आरोपी शामिल थे जिसमें से दो आरोपी नाबालिक है। पांच घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद आरोपियों और छात्र के बीच 25 हजार लेनदेन की सहमति बनी।
आरोपियों ने फिरौती की रकम लेने के लिए पीड़ित छात्रा के परिवार जनों के व्हाट्सएप नंबर पर क्यूआर कोड भेजा। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी। आरोपियों की चंगुल से मुक्त होकर घर पहुंचे पीड़ित छात्रा ने आपबीती अपने परिवार को बताई। फिर पीड़ित छात्रा को लेकर परिवार वालों ने पुलिस थाने लेकर पहुंचे और मामले में शिकायत दर्ज कराई।
फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 2 नाबालिक आरोपियों को बाल गृह वहीं एक आरोपी को जिला जेल में भेज दिया है। हालांकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि पूरे मामले में कुल 3 आरोपी शामिल थे। जिसमें से दो आरोपी नाबालिग हैं। एक बालिग है। आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर दो आरोपियों को बल गृह और एक आरोपी को जिला जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications