Chaitra Navratri 2023: बुलडोजर चलाने की मुराद पूरी हुई तो देवी मां के सामने काट दी जीभ
Chaitra Navratri 2023: सीधी जिले के अमिलिया थाना अंतर्गत बिठौली पंचायत के प्राचीन 300 वर्ष पुराने पीपल के पेड़ के नीचे महारानी दाई माता का मंदिर है।

Chaitra Navratri 2023: एमपी के सीधी जिले में एक बुलडोजर ड्राइवर ने मंदिर में पूजा करते हुए देवी मां को अपनी जीभ काटकर मां के चरणों में चढ़ा दी। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस मामले के बाद गांव वालों ने मंदिर के बाहर भगत कीर्तन कर देवी मां को मना रहे हैं। इस मामले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर स्वास्थ्य अमले के साथ पुलिस प्रशासन पहुंच गई है।
Recommended Video
युवक की पत्नी बताया कि उसकी मन्नते पूरी होने के बाद अपनी जीभ माता देवी को अर्पित की है। ऐसे में उसकी पत्नी का मानना है कि माता देवी पति की जीभ जरूर लौटाएंगी।
पूरा मामला सिहाबल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिठोली का है। गुरुवार की सुबह मंदिर में माता देवी की पूजा पाठ करने पहुंचे एक युवक ने परिजन और पत्नी के सामने अपनी जीभ काट कर देवी मां के चरणों में चढ़ा दी है। ऐसे में युवक सुबह से ही देवी मंदिर की मूर्ति के सामने पड़ा हुआ है। जब युवक की जीभ वापस नहीं आई तो अब गांव के लोग एकजुट होकर देवी मंदिर में भजन कीर्तन करने लगे। बताया जाता है कि युवक ने अपनी जीभ काटकर सालों पुराने पुराने पीपल के पेड़ के नीचे बैठी देवी की मूर्ति को चढ़ा दी है।

ग्राम बिठोली निवासी अनिल बंसल जो अपने परिजनों के साथ सुबह देवी मंदिर में पूजा पाठ करने गया हुआ था। बताया जा रहा है कि उसकी मनोकामना पूरी हुई, इसलिए युवक ने देवी मां को खुश करने के लिए यह खौफनाक कदम उठाया।
जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया और घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया। युवक की पत्नी उर्मिला बंसल ने बताया कि उसकी मन्नत थी अगर बुलडोजर मशीन चलाना सीख जाए तो वह देवी मां को अपनी जीभ काटकर चरणों में चढ़ा देंगे। मनोकामना पूरी होने पर उन्होंने देवी मां को खुश करने यह अपनी मगनी पूरा किया है। इस मामले के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों का भी दावा है कि अगले 24 घंटे के अंदर युवक की जीभ वापस आ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications