MP News: अजय प्रताप के भाजपा छोड़ने पर विधायक रीति पाठक ने दिया तीखा बयान, पार्टी छोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण

MP Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा के राज्यसभा सांसद अजय प्रताप के पार्टी छोड़ने पर पूर्व सांसद और वर्तमान भाजपा विधायक रीति पाठक का बड़ा बयान सामने आया है। प्रीति पाठक ने उनके पार्टी छोड़ने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

अजय प्रताप सिंह का पार्टी छोड़ना दुखद है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। BJP आज एक विशाल वटवृक्ष है, लेकिन जब भी कोई पत्ता टूटता है, तो उसका अहसास इस वृक्ष को होता है। भाजपा को उनके जाने का दुख है।

उन्होंने किन परिस्थितियों में पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया, यह तो मैं नहीं बता सकती, लेकिन उनका यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के अनुरूप नहीं है। यह बात भाजपा विधायक रीति पाठक ने राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह द्वारा पार्टी त्यागने पर कही है।

BJP MLA Reeti Pathak gave statement on MP Ajay Pratap Singh leaving the party

पार्टी ने उन्हें सब कुछ दिया

विधायक रीति पाठक ने कहा कि अजय प्रताप सिंह एक वरिष्ठ कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता रहे हैं। इतने सालों के उनके राजनीतिक जीवन में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें क्या-क्या नहीं दिया? युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाने के बाद उन्हें रचनात्मक प्रकल्प का संयोजक बनाया गया। उन्हें प्रदेश भाजपा का मंत्री और महामंत्री बनाया गया। दो-दो बार उन्हें विनिंग सीट से टिकट दिया गया। इसके बाद उन्हें राज्यसभा का सांसद बनाया गया। इन सबके अलावा पार्टी ने उन्हें सम्मान तो इतना दिया कि उन्हें भी कल्पना नहीं रही होगी। उन्हें किस बात का दुख हुआ है यह मैं समझ नहीं पा रही हूं। उनका इस्तीफा देना, या खुद को पार्टी से अलग करना यह बताता है कि कहीं न कहीं उनके मन में कोई व्यक्तिगत विषय या महत्वाकांक्षा रही होगी।

उन्होंने राष्ट्रनिर्माण के महायज्ञ से स्वयं को वंचित कर लिया

पाठक ने कहा कि अजय प्रताप सिंह ने ऐसे समय पर पार्टी का छोड़ने का निर्णय लिया है, जब एक राष्ट्रवादी नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी राष्ट्र निर्माण और विश्व की मंगल कामना के लिए किए जा रहे महायज्ञ की ओर बढ़ रही है। अनेक दलों से लोग आकर भाजपा से जुड़ रहे हैं, मोदी का परिवार बनना चाह रहे हैं। ऐसे में अजय प्रताप सिंह जी ने अपने आपको इस महायज्ञ में आहुति डालने से वंचित कर लिया है।

उन्होंने कहा कि आज देश में एक मात्र भारतीय जनता पार्टी आदर्श दल बनकर उभरी है। उसका नेतृत्व आदर्श बनकर उभरा है। देश में बड़े-बड़े काम हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी बहनों को गैस कनेक्शन दे रहे हैं, धारा 370 और 35 ए हटाने जैसे काम हो रहे हैं, एक राष्ट्र और एक चुनाव की बात हो रही हो, ऐसे महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी समय में अगर कोई अपनी इच्छापूर्ति न हो पाने के कारण पार्टी छोड़ दे, ऐसे नेतृत्व का साथ छोड़ दे, जिसने भारतमाता की सेवा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया हो, तो यह निश्चित रूप से प्रश्न खड़े करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+