हर क्षेत्र में प्रदेश को एक नंबर करने वाले कोई नेता हैं तो योगी आदित्यनाथ हैं: धर्मेंद्र प्रधान

सिद्धार्थनगर, 23 सितंबर: केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को सिद्धार्थनगर में केंद्रीय विद्यालय भवन का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भवन उपलब्ध हो गया है। नीति आयोग में चयनित इस जनपद के बच्चों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय को भवन 20 करोड़ की लागत से बना है। केंद्र की मोदी सरकार ने जिले को केंद्रीय विद्यालय के भवन का निर्माण देकर विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी सौगात दी है।

Union Minister Dharmendra Pradhan inaugurated Kendriya Vidyalaya in Siddharthnagar

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से मजबूती से लड़कर हर क्षेत्र में प्रदेश को एक नंबर करने वाले कोई नेता हैं तो योगी आदित्यनाथ हैं। प्रदेश में सुव्यवस्था, सुशासन,अच्छा नेतृत्व रहेगा तभी दिल्ली में मोदी जी का इंजन दौड़ेगा। इसीलिए कहा गया था कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार चाहिए।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार से पहले एक स्कूल में 400 छात्र थे, अब उसी स्कूल में 800 छात्र हैं। इसे कहते हैं वेलफेयर गवर्नेंस। यूपी के सीएम के साढ़े चार साल बौद्धिक क्षमता के मामले में अमेरिका, यूरोप को भी पछाड़ा। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब विकसित देशों की अर्थव्यवस्थाएं चरमरा रही थीं, भारत ने 80 करोड़ से अधिक लोगों को या तो एक या दोनों खुराक के साथ टीका लगाया, जिनमें से लगभग 8 करोड़ वैक्सीन की खुराक यहां यूपी में दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+