Siddharthnagar News: एक ही परीक्षा केंद्र पर नकल करते तीन छात्र पकड़े गये

student

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर जिले के मुस्लिम इंटर कॉलेज में बुधवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा में तीन लोग नकल करते पकड़े गये। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। जिले में 116 केंद्रों पर परीक्षा हुई।

सुबह परीक्षा में प्रवेश पत्र चेकिंग के दौरान मुस्लिम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने संदिग्ध छात्र से साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा, जिस पर उसने समय मांगा। परीक्षा संपन्न होने के बाद भी वह प्रमाण नहीं दिखा पाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सदर थाने लेकर चली आयी और पूछताछ कर रह है। जबकि इसी परीक्षा केंद्र पर एक छात्र व छात्रा ओएमआर शीट आपस में बदल कर नकल कर रहे थे जिन्हें पकड़ लिया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने बताया कि एक ही परीक्षा केंद्र पर तीन लोग नकल करते पकड़े गए हैं। इसमें दो को रिस्टीकेट कट कर दिया गया है। जबकि एक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। उसके खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक ने सदर थाने में तहरीर दी है।

राजस्व परिषद के न्यायिक सदस्य एसवीएस रंगाराव ने बुधवार को जिले के स्कूलों, गौ आश्रय स्थलों एंव हर घर नल योजना के तहत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नीतियों का शत-प्रतिशत पालन करने को कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+