Dussehra Rally: सिद्धार्थनगर में दशहरा रैली में लोगों ने लहराए हथियार-तलवार, पुलिस ने दिया ये जवाब
Dussehra Rally: देशभर में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लेकिन उत्तर प्रदेश में दशहरा रैली के दौरान लोग हथियार, तलवार लहराते नजर आए। दशहरा रैली में बड़ी संख्या में लोग भगवा झंडा लेकर चल रहे थे, साथ ही जय श्री राम का नारा लगा रहे थे। लेकिन जो चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई वह यह कि लोगों के हाथ में हथियार और तलवार भी नजर आ रही थी। यह रैली उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में निकली, जिसको लेकर विवाद छिड़ गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि यह रैली परंपरा के अनुसार निकाली गई, लोग विजय दशमी के मौके पर रैली निकालते हैं। 10 दिन तक दुर्गा पूजा का त्योहार खत्म होने के बाद लोग इस तरह की रैली परंपरा के अनुसार निकालते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रैली में हिस्सा ले रहे लोगों के हाथ में तलवार है, उनके हाथ में गन है और पीछे तेज आवाज में म्युजिक बज रहा है। हथियारबंद आदमी जय श्री राम के नारों पर नाच रहे हैं। कुछ लोगों को रैली के दौरान वीडियो बनाते हुए और सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
इस घटना पर पुलिस का कहना है कि दशहरे के मौके पर हथियार लेकर रैली निकालना परंपरा है। इस मामले में आरोपों की जांच की जा रही है। वीडियो पर कमेंट करते हुए सिद्धार्थनगर पुलिस की ओर से कहा गया है, थाना शोहरतगढ़ क्षेत्रान्तर्गत शस्त्र पूजन कार्यक्रम में परम्परागत रुप से शस्त्र संग जुलुस होता आया है। अन्य आरोपों के संबंध में जांच क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ को दिया गया। बता दें कि इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग शेयर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications