श्रावस्तीः जिस घर में अपनी बेटी को बहू बनाकर किया था विदा, उसी घर में छोटे बेटे की पत्नी बनकर आ गई मां

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहा अब मां देवरानी बन गई और वहीं बेटी जेठानी बन गई है। यह पूरा मामला भिनगा कोतवाली के वीरपुर गांव का है, जहां एक युवक अपने बड़े भाई की सास को बहला-फुसलाकर घर ले आया। जब परिजनों ने इस बात का विरोध किया तो छोटे भाई ने पुलिस बुला ली। इसके बाद पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

Recommended Video

    Shravasti: बेटी को बहू बनाकर किया था विदा, अब छोटे बेटे की पत्नी बनकर आ गई मां | वनइंडिया हिंदी
    सास से हो गया प्रेम संबंध

    सास से हो गया प्रेम संबंध

    वहीं घर वाले इस रिश्ते को मानने को तैयार नहीं हैं। दरअसल, छोटा भाई अपने बड़े भाई के ससुराल आता-जाता था। इस दौरान सास से प्रेम संबंध हो गए। सोमवार को छोटे भाई के साथ सास घर चली आई। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो दोनों के घर में रुकने को लेकर बवाल हो गया। डरे सहमे भाई ने पुलिस को बुला लिया।

    पुलिस भी रह गई हैरान

    पुलिस भी रह गई हैरान

    पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस को भी इस रिश्ते की जानकारी हुई तो वह भी हतप्रभ रह गई। पुलिस ने मारपीट न करने की चेतावनी दी और लौट गई। कोतवाली प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं। सहमति से रहने की छूट कानून देता है। प्रकरण में कोई भी तहरीर थाने में नहीं आई है।

    परिजनों के उड़े होश

    परिजनों के उड़े होश

    जब छोटा भाई अपने बड़े भाई की सास को लेकर घर आया तो हर कोई हैरान रह गया। उन दोनों के बीच के रिश्ते को जानकर परिजनों के पैरों से जमीन खिसक गई। जिस घर में मां ने अपनी बेटी को बहू बनाकर विदा किया था। उसी घर में मां भी बहू बनकर आ गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+