26 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगा श्रावस्ती महोत्सव, पढ़िए कार्यक्रमों की रूपरेखा
Shravasti news, श्रावस्ती। यूपी के श्रावस्ती जिले में श्रावस्ती महोत्सव का आयोजन 26 से 30 जनवरी तक किया जाएगा। महोत्सव में सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार तो होगा ही, साथ ही यहां की ऐतिहासिक, पौराणिक और सांस्कृतिक धरोहरों सहित स्थानीय कलाकारों से भी लोगों को रूबरू कराया जाएगा। महोत्सव के पांचों दिन कार्यक्रम आयोजित करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम आयोजित होंगे।

श्रावस्ती के इतिहास से परिचित कराएगा महोत्सव
जनपद श्रावस्ती में भगवान बुद्ध की तपोस्थली पर नामचीन सितारों के साथ स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। श्रावस्ती बौद्ध व जैन तीर्थ स्थली के साथ सनातन धर्म का भी केंद्र रहा है। श्रावस्ती का इतिहास रामायण व महाभारत से भी जुड़ा है। श्रावस्ती का वैभवशाली अतीत व यहां की संस्कृति ने देश दुनिया के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। कालांतर में संसाधनों का अभाव होने से यहां के लोग आधुनिकता के साथ ताल से ताल मिला कर नहीं चल सके और पीछे छूट गए। प्रशासन की ओर से बुद्ध तपोस्थली में श्रावस्ती महोत्सव का एक फिर आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस बार का आयोजन 26 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगा। इस आयोजन में एक बार फिर लोगों को यहां के स्वर्णिम इतिहास से परचित कराएगा।

हर तरह के स्टॉल
श्रावस्ती महोत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व मशीनीकरण में नवाचार अथवा नव प्रवर्तक करने वाले लोग अपनी उपलब्धियों को प्रस्तुत कर सकते हैं। श्रावस्ती महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम की ओर से नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। इसमें जॉइंट मजिस्ट्रेट शिपू गिरि एवं उप जिलाधिकारी भिनगा (न्यायिक) मायाशंकर यादव को शामिल किया गया है।

कार्यक्रमों की रूपरेखा
26 जनवरी की शाम गायिका सोना जाधव की भजन संध्या एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीदों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे।
27 जनवरी को कोहिनूर लांगा ग्रुप की ओर से नृत्य कार्यक्रम एवं मैथिली ठाकुर ग्रुप की ओर से गायन कार्यक्रम प्रस्तुत होगा।
28 जनवरी को मुशी प्रेमचंद्र पर नाटक, प्रख्यात कवियों की ओर से संगीत संध्या, सुरेश अलबेला की ओर से लाफ्टर शो एवं निजामी बंधु की ओर से कव्वाली प्रस्तुत की जाएगी।
29 जनवरी को सांस्कृतिक संध्या में मालिनी अवस्थी, राधा श्रीवास्तव अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी वहीं कवि सम्मेलन भी होगा।
महोत्सव समापन पर 30 जनवरी को को गायक उदित नारायण व उनके ग्रुप की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications