आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी ने किया अनोखा कारनामा: गांव में 1 दिन में पैदा हो गए 800 लोग
नई दिल्लीः हरिद्वार जिले के एक गांव में आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी ने हैरान करने वाला काम किया है। हरिद्वार के गेंडीखाता वन गुर्जर बस्ती में 800 लोगों के आधार कार्ड में जन्म तारीख दर्ज है। पांच हजार वाले इस गांव में ज्यादातर लोग अशिक्षित हैं, इसलिए गांव वालों को इस बात की जानकारी नहीं है आधार कार्ड बनाते वक्त सब जानकारी भरी जाती है।

आधार कार्ड बनाते समय 800 लोगों की जन्म तारीख एक जनवरी दिखाई गई है। आधार बनाने वाली एंजेसी की लापरवाही का खामियाजा गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है, आधिकारियों का कहना है कि गलती करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गांव वालों का कहना है कि आधार कार्ड बनाने के लिए एंजेसी वालों ने जो डिटेल मांगी थी उन्होंने दे दी, उनके बाद ये गलती कैसे हो गए ये समझ में नहीं आ रहा। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है, गलती सामने आने पर एंजेसी का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
बता दें आधार कार्ड बनाते समय जन्म प्रमाणपत्र देना जरूरी है। बिना किसी सत्यापन के आधार कार्ड पर जन्म तिथि दर्ज करना गलता है। कई गांव वालों का कहना है कि उनसे जन्म तिथि के लिए कोई प्रणामपत्र नहीं मांगा गया।
कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि आधार कार्ड के लिए एंजेसी ने उनसे पैसे वसूले हैं। नियमानुसार आधार कार्ड बनाने के लिए कोई फीस नहीं दी जाती है। वहीं गांव वालों के मुताबिक आधार के लिए 50 से 100 रुपये मांगे जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications