प्रियंका गांधी ने नवरात्र में किया गृह प्रवेश, जानिए अंदर से कैसे है नया आशियाना

शिमला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विशेष पूजा के बाद छराबड़ा स्थित घर में प्रवेश किया। इसके लिए विशेष रूप से दक्षिण भारत से पंडितों को बुलाया गया था। बता दें कि नए घर में प्रवेश के लिए प्रियंका गांधी रविवार को शिमला पहुंची थीं। गृह प्रवेश के लिए आयोजित कार्यक्रम में चुनिंदा मेहमानों को ही न्योता दिया गया था।

छराबड़ा आया था पसंद

छराबड़ा आया था पसंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने सोमवार को विधिवत रूप से विशेष पूजा अर्चना के बाद नए घर में प्रवेश किया। गृह प्रवेश के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के मंगलवार को दिल्ली लौटने की सूचना है। वह अपनी सहेली के साथ रविवार को सड़क से शिमला पहुंची थी। बता दें कि प्रियंका को छराबड़ा इतना पंसद आया कि उन्होंने यहीं बसने का मन बना लिया। उन्होंने अपने बंगले के लिए 11 साल पहले 2007 में छराबड़ा में जमीन खरीदी। यह जमीन साढ़े तीन बीघा से अधिक है। फिलहाल उनका आशियाना बनकर तैयार है और उनके इस आशियाने में बगीचा भी स्थापित है, साथ ही मकान दो मंजिला पहाड़ी शैली में बनाया गया है।

फर्नीचर है खास

फर्नीचर है खास

प्रियंका गांधी के छराबड़ा स्थित आशियाने को उनकी पसंद के फर्नीचर से सजाया गया है, अधिकतर फर्नीचर का निर्माण अखरोट की लकड़ी से किया गया है। सभी बेडरूम में अखरोट की लकड़ी की सीलिंग लगाई गई है। साज-सज्जा के लिए दिल्ली से विशेषतौर पर इं‍टीरियर डिजाइनर की टीम को बुलाया गया था। रसोई में भी अधिकांश तौर पर लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है। प्रियंका के आशियाने का निर्माण इस वर्ष के शुरू में पूरा कर लिया गया था।

बगीचा भी है खास

बगीचा भी है खास

बगीचे में चेरी, सेब, बादाम समेत कई तरह के विशेष पौधे लगाये गये हैं। प्रियंका के बगीचे में तैयार चेरी उनके बच्चों के लिए दिल्ली पहुंचती रही है। पौधे घर के चारों तरफ लगाये गये हैं। गौरतलब है कि प्रियंका का पिछले 10 साल से यहां पर मकान बन रहा है। एक बार पहले भवन निर्माण किया गया लेकिन उसे तोड़ा गया था और उसके बाद दोबारा से नया निर्माण शुरू किया गया प्रियंका वाड्रा के घर के साथ ही सेब का बगीचा है जहां पर सेब के अलावा चेरी की भी पैदावार हो रही है।

11 साल पहले खरीदी थी जमीन

11 साल पहले खरीदी थी जमीन

करीब 11 साल के लंबे अरसे के बाद यहआशियाना बनकर तैयार हुआ है। इस दौरान दो तीन बार इस आशियाने को तोड़ कर नए सिरे से बनाया भी गया। निर्माण कार्य को देखने प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ अक्सर आती रहतीं रहीं हैं। इस दौरान दोनों पास ही के फाईव स्टार होटल में ठहरती थीं। प्रियंका को छराबउ़ा इतना पंसद आया कि उन्होंने यहीं बसने का मन बना लिया। उन्होंने अपने बंगले के लिए 11 साल पहले 2007 में छराबड़ा में जमीन खरीदी। यह जमीन साढ़े तीन बीघा से अधिक है। यूं तो हिमाचल से बाहर के लोग यहां जमीन नहीं खरीद सकते। लेकिन भाजपा व कांग्रेस, हिमाचल की दोनों सरकारों की मेहरबानी से प्रियंका को सहज में ही यह जमीन मिल गई। धारा-118 की परमिशन देने के लिए कैबिनेट में भी तेजी दिखाई गई और प्रियंका ने धारा-118 के तहत यह जमीन खरीदी। जो आठ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है और चारों तरफ से हरे-भरे देवदार के पेड़ों से घिरी है। प्रियंका ने जमीन 47 लाख रुपए में खरीदी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+