बीजेपी नेता ने देश के सबसे बुजुर्ग मतदाता को बना दिया 'चौकीदार', चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Shimla news, शिमला। भाजपा नेताओं में 'मैं भी चौकीदार' बनने की होड़ इस कदर मची है कि यह लोग अब दूसरों से भी नहीं पूछ रहे कि उन्हें चौकीदार बनना भी है कि नहीं। देश के सबसे पहले व बुजुर्ग मतदाता श्याम शरण नेगी को भी भाजपा नेताओं ने चौकीदार बना दिया। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो बवाल खड़ा हो गया। उन्होंने साफ कर दिया कि उन्हें चौकीदार बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मामला अब चुनाव आयोग के पास पहुंच गया है, जिससे भाजपा की अच्छी खासी फजीहत हो रही है।

भाजपा नेता को भेजा नोटिस

भाजपा नेता को भेजा नोटिस

श्याम शरण नेगी के एतराज के बाद मामले पर चुनाव आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है और नेगी को चौकीदार बनाने वाले भाजपा नेता को आयोग ने बाकायदा नोटिस भेजा है। आयोग ने डीसी किन्नौर को इस मामले की जांच करने व नेगी से मिलकर सारे मामले की रिर्पोट भेजने को कहा है, जिससे मामला काफी दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने इस मामले पर हैरानी जताते हुये कहा कि भाजपा नेता अब दूसरों पर अपनी मनमर्जी थोप रहे हैं। कांग्रेस विधायक सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेगी के साथ यह भद्दा मजाक है। भाजपा को नेगी से माफी मांगनी चाहिये।

नेगी की तस्वीर वाले पोस्टर पर लिखा 'मैं भी चौकीदार'

नेगी की तस्वीर वाले पोस्टर पर लिखा 'मैं भी चौकीदार'

दरअसल, प्रदेश के जिला मंडी के सुंदरनगर के एक भाजपा नेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर देश के पहले मतदाता श्याम शरण नेगी की तस्वीर वाला एक पोस्टर बनाकर उस पर 'मैं भी चौकीदार' लिख दिया। इसके बाद भाजपा नेता अपनी तस्वीर के साथ 'मैं भी चौकीदार' लिखकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। सोशल मिडिया पर वायरल होते ही मामला विवादों में घिर गया। नेगी ने इस बारे में चुनाव आयोग पर विरोध जताया तो प्रशासनिक अमला भी हरकत में आ गया। नेगी के नाम के आगे चौकीदार लिखने का चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की तरफ से इस बारे भाजपा नेता को नोटिस जारी कर डीसी किन्नौर के साथ-साथ श्याम शरण नेगी से पूछा गया ,कि क्या ये उनकी सहमति से किया गया है या नहीं।

नेगी ने कहा- कानून के अनुसार सजा दी जानी चाहिए

नेगी ने कहा- कानून के अनुसार सजा दी जानी चाहिए

इस पर चुनाव आयोग को डीसी किन्नौर गोपाल चंद की तरफ से एसडीएम की रिपोर्ट मिल गई है उसमें श्याम शरण नेगी का पत्र भी साथ भेजा गया है। नेगी ने उसमें लिखा है कि उन्होंने कभी भी किसी पार्टी को प्रचार के लिए अपने फोटो को इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी, साथ ही किसी दल विशेष के पक्ष में कोई अपील की है। उन्होंने लिखा है कि वे सोशल मीडिया संबंधी कोई भी सेवा प्रयोग नहीं करते हैं और न ही किसी व्यक्ति को अपने वक्तव्य को प्रसारित करने की अनुमति दी है, यदि उनकी अनुमति के बिना कोई ऐसा करता है तो उसे कानून के अनुसार सजा दी जानी चाहिए। जिला निर्वाचन विभाग को जागरुकता के लिए उनकी तस्वीर व अपील प्रसारित करने की वे अनुमति दे चुके हैं। "मैं चौकीदार" जैसे शब्दों का प्रयोग उन्होंने कभी नहीं किया। हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी देवेश कुमार का कहना है कि इस बाबत उन्हें डीसी किन्नौर से विस्तृत रिपोर्ट मिल गई है, इस पर आगे कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

19 मई को 17वीं बार मतदान करेंगे नेगी

19 मई को 17वीं बार मतदान करेंगे नेगी

देश के पहले और सबसे पुराने मतदाता श्याम शरण नेगी हिमाचल प्रदेश के उन 1,011 मतदाताओं में से एक हैं जिनकी आयु 100 वर्ष या उससे ज्यादा है। नेगी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के कल्पा में अपने सबसे छोटे बेटे चंद्र प्रकाश के साथ रहते हैं। पहली जनवरी 1917 को हिमाचल के कल्पा में जन्मे श्याम शरण नेगी 51 साल पहले के सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, जिन्होंने 1951 के बाद से हर आम चुनाव में मतदान किया है। नेगी पहली जुलाई को 103 साल के हो जाएंगे। नेगी ने जब पहली बार जब मतदान किया था तब वह 33 साल के थे, तब से लेकर आज तक उन्होंने कभी भी अपना वोट बेकार नहीं किया। 19 मई को लोकसभा चुनाव में वह 17वीं बार मतदान करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+