Himachal Pradesh: SP कुल्लू और CM सुरक्षा अधिकारी के बीच चले लात-घूंसे, नितिन गडकरी के दौरे के दौरान हुआ हंगामा

कुल्लू, जून 23: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पांच दिवसीय दौरे पर कुल्लू आए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी दो दिन के कुल्लू दौरे पर हैं। बुधवार की दोपहर बाद भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री का काफिला निकला जब भुंतर एयरपोर्ट से निकाला, इसी दौरान पुलिस अफसरों में झड़प हो गई। कहा जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहासुनी के बाद एयरपोर्ट के बाहर एसपी कुल्लू ने सीएम सिक्योरिटी के एएसपी रैंक के अधिकारी को तमाचा जड़ दिया। इसके बाद सीएम सिक्योरिटी के एएसपी ने भी एसपी कुल्लू पर लात घूंसे बरसा दिए। मामले की जांच के आदेश डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी मधुसूदन को दिए हैं।

Recommended Video

    Bhuntar में Kullu SP ने CM के सुरक्षाकर्मी को जड़ा थप्पड़, फिर चले लात-घूंसे | वनइंडिया हिंदी
    Himachal Pradesh Sp Kullu Slapped Cm Security Asp In Kullu during nitin gadkari visit

    दरअसल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल दौरे पर हैं। इस दौरान वे कुल्लू भी पहुंचे। उनके साथ ही सीएम जयराम ठाकुर भी थे। बताया जा रहा है कि भुंतर एयरपोर्ट के बाहर फोरलेन बनने की वजह से प्रभावित लोग प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोक रही थी। इसी दौरान सीएम सिक्यो‌रिटी इंचार्ज एडिशनल एसपी बृजेश सूद और एसपी गौरव के बीच सुरक्षा कारणों को लेकर बहस हो गई।

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बैठाई जांच कमेटी

    बताया जा रहा है कि अचानक एसपी गौरव ने एडिशनल एसपी बृजेश सूद को थप्पड़ मार दिया। हंगामा बढ़ते ही अन्य पुलिसकर्मी बीच में आ गए और एक अन्य पुलिसकर्मी ने एसपी गौरव पर लातें बरसा दीं। फिर दोनों ही अधिकारियों को अन्य पुलिसकर्मी गाड़ियों के पीछे ले गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भुंतर में जिला कुल्लू पुलिस के कप्तान और सीएम सुरक्षा अधिकारी के बीच हुए मामले को लेकर जांच कमेटी बैठा दी गई है। वहीं, इस मामले में डीजीपी संजय कुंडू ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+