शिमलाः खेतों में पानी भरने को लेकर दो भाइयों में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने झोंक दिया फायर

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र के सराहन गांव में पानी को लेकर दो भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों के बीच खेतों में पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन को लेकर विवाद हो गया और बात फायरिंग तक पहुंच गई। फायरिंग से पहले दोनों के बीच मारपीट हो गई। गोली एक भाई की पैर में लग गई और दोनों भाइयों को आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराया गया है।

himachal pradesh shimla brother fired on younger brother

एसपी शिमला ओमापति जम्बाल ने घटना की पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के कुमारसैन के सराहन की यह घटना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके बड़े भाई ने उस पर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया।

बीते मंगलवार की दोपहर को वह 12 बजे बगीचे में स्प्रे कर रहा था। तभी पानी की टंकी से बगीचे में स्प्रे करने के लिए पाइप जोड़ा तो बड़े भाई सुखचैन ने अपने खेत से पाइप न ले जाने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। सुखचैन ने गाली-गलौज की और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद सुखचैन बंदूक लाया और छोटे भाई पर फायरिंग झोंक दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+