अब मौका पड़ते ही गोली मार देंगे आपके विधायक

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। यकीन मानिए कि अब विधायक मौका पड़ा तो गोली भी चलाएंगे। वे इसकी आज से बाकायदा ट्रेनिंग लेंगे। जी हां, हिमाचल प्रदेश के विधायकों को यह भी बताया जायेगा कि उनके सुरक्षा कर्मियों के पास कौन से हथियार हैं। अगर उनका इस्तेमाल करना पड़ जाये तो कैसे करेंगे।

Revolver

महत्वपूर्ण बात यह है कि विधायक भी इस तरह की ट्रेनिंग को लेने में काफी रुचि दिखा रहे हैं। ज्यादातर विधायक इस ट्रेनिंग को लेने के इच्छुक हैं। विधायक भी इस इस बात को लेकर खुश हैं कि उन्हें भी पिस्तौल आदि चलाए जाने की जानकारी हो जाएगी। जानकारों का मानना है कि विधायकों के लिए अत्यधिक जरूरी है कि उन्हें कम से कम उस हथियार के बारे में तो जानकारी हो जो उनके सुरक्षाकर्मी के पास हैं।

देश में ऐसा पहली बार होगा जब सुरक्षाकर्मियों की तरह ही विधायकों को भी पुलिस गोली चलाए जाने के बारे में सिखाएगी। हिमाचल प्रदेश में आज से धर्मशाला में विधायकों को गोली चलाने की ट्रेनिंग मिलेगी। इसमें सत्तापक्ष और विपक्ष के सभी विधायक शामिल होंगे। विधायकों के साथ-साथ मंत्रियों से भी कहा गया है कि अगर वह चाहें तो गोली चलाए जाने की ट्रेनिंग ले सकते हैं।

अपना खुद बचाव करें

राजधानी में मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन के एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह की पहल करने के पीछे मकसद यह है ताकि विधायक स्वयं भी किसी तरह के हमले पर अपना बचाव कर सकें।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि नेताओं को यह जानकारी होना जरूरी है कि उसके सुरक्षाकर्मी के पास कौन सी रिवाल्वर या बंदूक है और जरूरत पड़ने पर उससे गोली कैसे चलाई जा सकती है। पुलिस चाहती है कि हर वीवीआईपी को उनके सुरक्षाकर्मी को दिए गए हथियार को चलाए जाने के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

गोली निशाने पर लगे इसकी प्रेक्ट‍िस करेंगे एमएलए

जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले विधायकों को गोली चलाकर निशाना लगाना बताया जाएगा। विधायकों के साथ-साथ उनके सुरक्षाकर्मियों को भी निशाने गोली चलाने की प्रैक्टिस कराई जाएगी। जानकार कहते हैं कि यूं तो हिमाचल प्रदेश में विधायकों की सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है लेकिन फिर भी अगर उन्हें यह ट्रेनिंग दी जाती है तो इसका उन्हें फायदा ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+