हिमाचल के 4 जिलो में 27 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू, RTPCR रिपोर्ट के साथ ही मिलेगी एंट्री

शि‍मला, अप्रैल 25: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने चार जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और ऊना में सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का न‍िर्णय ल‍िया है। रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शीर्ष मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया है। सरकार ने नाइट कर्फ्यू 27 अप्रैल से 10 मई तक लगाने का निर्णय लिया है। इन जिलों में रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान राज्य में किसी प्रकार की आवाजाही नहीं होगी। केवल आवश्यक वस्तुओं को लेकर आने वाले वाहन ही प्रदेश में दाखिल हो सकेंगे।

Recommended Video

      हिमाचल के 4 जिलो में 27 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू, RTPCR रिपोर्ट के साथ ही मिलेगी एंट्री
      Himachal Pradesh govt has decided to impose night curfew in 4 districts from 27th April

      RTPCR रिपोर्ट के साथ ही मिलेगी राज्‍य में एंट्री

      इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल, वन मंत्री राकेश पठानिया, जनजातीय मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना के साथ स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी भी मौजूद थे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अब राज्य में आने वाले लोगों को 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ ही एंट्री दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति रिपोर्ट लेकर नहीं आता है तो ऐसी स्थिति में उसे 14 दिनों तक होम क्वॉरंटाइन रहना पड़ेगा। इस बीच में सात दिनों के बाद टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उस व्यक्ति को होम क्वारंटाइन नहीं रहना पड़ेगा।

      देशभर में कोरोना वायरस का कहर जारी

      बता दें, देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,46,786 नए केस सामने आए हैं, जो कि एक दिन के हिसाब से बहुत ज्यादा आंकड़े हैं। नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,66,10,481 हो गई है, तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 2624 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,89,544 पहुंच गया है, भारत में अब एक्टिव केस 25,52,940 हैं, जबकि 1,38,67,997 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+