रालोद लीडर के बेटे की शादी में हर्ष फायरिंग, घुड़चढ़ी देख रहे युवक की गोली लगने से मौत

Uttar Pradesh News, शामली। उत्तर प्रदेश में शामली जिले के गढ़ीपुख़्ता थाना क्षेत्र में रालोद नेता के बेटे की शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। गोली का शिकार हुआ युवक भीड़ में घुड़चढ़ी देख रहा था। इसी दौरान बंदूक से छूटी एक गोली उसके सिर में आ लगी। गोली लगते ही अफरा-तफरी मच गई। तत्काल उसे शामली के जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद हायर सेंटर जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

UP: Youth Killed by Harsh firing in Marriage function of RLD leader

मामला गढ़ीपुख़्ता थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला का है। यहां जिला पंचायत सदस्य और राष्ट्रीय लोकदल के नेता मुकेश सैनी के बेटे की घुड़चढ़ी का प्रोग्राम चल रहा था। उसी दौरान नाचते वक्त कुछ लोग हर्ष फायरिंग भी कर रहे थे। गांव का ही रहने वाला सूरज वर्मा नाम का युवक घुड़चढ़ी के इस प्रोग्राम को देख रहा था। तभी घुड़चढ़ी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक गोली उसके सर में आकर लगी जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में उसके परिजन उसको लेकर अस्पताल में दौड़े और उसे शामली के जिला चिकित्सालय में लाया गया। जहां से हायर सेंटर ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। हर्ष फायरिंग में गोली लगने से हुई मौत से मृतक का पूरा परिवार सदमे में है। बताया जा रहा है कि मृतक दो बहनों का अकेला भाई था।

UP: Youth Killed by Harsh firing in Marriage function of RLD leader

पुलिस पर उठ रहे सवाल
वहीं, नेता की शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान हुई मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। परिजनों का कहना है कि जब लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे तो पुलिस ने लोगों को आखिर क्यों नहीं रोका। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और लाख कोशिशों के बाद भी हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। हर्ष फायरिंग से आए दिन जगह-जगह घटनाएं हो रही हैं और स्थानीय पुलिस ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+