बारिश की वजह से शामली में गिरी मकान की छत, मां सहित तीन बच्चों की मौत
शामली, मई 20: अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान 'तौकते' का भारी असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिला है। पिछले मंगलवार रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से शामली जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंसारियान में एक मकान की छत भरभराभर कर गिर गई। इस हादसे में मां सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ये हादसा उस वक्त हुआ जब पूरा परिवार घर में सोया हुआ था। मंगलवार (18 मई) से रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश की वजह से मकान की छत भरभराकर गिर गई। जिसकी वजह से मलबे में पूरा परिवार दब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत बचाव में जुटे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबे में से तीन बच्चों और एक महिला को निकाला और आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
हालांकि, इस हादसे में पिता और एक बेटा की जान बच गई। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में 36 वर्ष से अफसाना (माँ), 14 वर्षीय सुहेल (पुत्र), 12 वर्षीय सानिया (पुत्री) व 10 वर्षीय इरन (पुत्री) शामिल है। पुलिस ने बताया कि आज सुबह साढ़े चार से पांच बजे के बीच यह हादसा हुआ। पड़ोसियों का कहना था कि रात से ही बारिश हो रही थी। मकान की छत भी कच्ची थी, जिसके वजह से यह हादसा हुआ।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications