तीन फीट के अजीम का घोड़ी पर डांस करते हुए वीडियो वायरल, कहा- मेरे पास नहीं आया सलमान खान का फोन

शामली। तीन फीट के अजीम मंसूरी एक बार फिर से चर्चाओं में है। दरअसल, सोशल मीडिया पर अजीम मंसूरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो घोड़ी पर बैठकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद अजीम की शादी की चर्चा होने लगी। लेकिन यह महज एक अफवाह साबित हुई। अजीम अपने रिश्तेदार की शादी में आई घोड़ी पर बैठकर वो डांस कर रहे थे। तभी किसी ने उनकी वीडियो बना ली गई थी। अजीम की शादी अभी नहीं हुई है। वहीं, सलमान खान द्वार उनको फोन किए जाने वाली खबरों को भी अजीम मंसूरी ने गलत बताया। अजीम ने कहा कि उनके पास मुंबई से किसी का भी फोन नहीं आया।

Recommended Video

    तीन फीट के अजीम का घोड़ी पर डांस करते हुए वीडियो वायरल, कहा- मेरे पास नहीं आया सलमान खान का फोन
    अजीम ने शादी कराने का पुलिस से किया था आग्रह

    अजीम ने शादी कराने का पुलिस से किया था आग्रह

    अजीम मंसूरी (26), शामली जिले के जोड़वा कुआं इलाके के रहने वाला है। 10 मार्च को अजीम अपनी शादी करवाने की फरियाद लेकर कैरान कोतवाली पहुंचे था। तीन फीट दो इंच के अजीम मंसूरी की फरियाद सुनकर कैराना पुलिस भी हैरान हो गई। दरअसल, अजीम मंसूरी ने कैराना पुलिस से खुद की शादी कराने और दुल्हन खोजने की गुहार लगाई थी। अजीम ने बाकायदा पढ़ी लिखी लड़की ढूंढकर उसकी शादी कराने का आग्रह पुलिस से किया। अजीम की परेशानी को देखकर पुलिस ने भी उसकी शादी कराने का आश्वासन दे दिया।

    लड़की पढ़ी-लिखी होनी चाहिए: अजीम

    लड़की पढ़ी-लिखी होनी चाहिए: अजीम

    अजीम 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर का है। अजीम अपनी हाइट को लेकर काफी परेशान है। अजीम ने बताया कि कई बार उसके लिए रिश्ते आए, लेकिन हाइट कम होने की वजह से उसका रिश्ता टूट जाता है। अजीम बताते हैं कि वह बेहद गरीब है लेकिन परिवार का पेट पाल सकता है। लड़की कैसी भी हो चलेगी, लेकिन पढ़ी-लिखी जरूर होनी चाहिए। अजीम ने पुलिस से कहा उसकी रमजान से पहले शादी हो जाए। कहा कि अगर उसकी शादी हो जाती है तो वह अपनी बीवी के साथ गोवा, शिमला और मनाली में हनीमून मनाने जाएगा।

    घोड़े पर बैठकर डांस करते नजर आए अजीम

    घोड़े पर बैठकर डांस करते नजर आए अजीम

    15 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अजीम मंसूरी घोड़े पर बैठकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद अजीम की शादी की चर्चाएं शुरू हो गई। अजीम मंसूरी के भाई नईम मंसूरी ने बताया कि यह वीडियो करीब 15 दिन पुरानी है। नईम मंसूरी ने बताया कि उनकी पारिवारिक बुआ के लड़के की मोहल्ला आलकलां में शादी थी, जिसमें अजीम मंसूरी घोड़े पर बैठे थे तभी किसी ने उनकी वीडियो बना ली गई थी। अजीम की शादी अभी नहीं हुई है। शादी की बात अफवाह है।

    सलमान खान के फोन को अंजीम ने बताया अफवाह

    सलमान खान के फोन को अंजीम ने बताया अफवाह

    अजीम मंसूरी की खबर मीडिया में आने के बाद कहा जा रहा था कि उनके पास सलमान खान का फोन आया है। सलमान खान ने अजीम को मिलने के लिए मुंबई बुलाया है। हालांकि, मीडिया द्वारा ऐसी खबरों को अजीम ने कोरी अफवाह बताया। अजीम ने बताया कि उनके पास मुंबई से किसी का कोई फोन नहीं आया। अजीम ने बताया कि उनके पास ना तो सलमान खान और ना ही बॉबी देवल का किसी का कोई फोन नहीं आया। साथ ही उन्होंने मीडिया द्वारा चलाई गई खबरों को गलत और अफवाह बताया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+