शामली: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 3 महिलाओं सहित 5 की मौत, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

शामली। यूपी के शामली जिले के कांधला कस्बे में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। मलवे को हटाने और आग बुझाने का काम जारी है, जिसके चलते आशंका व्यक्त की जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

shamli cracker factory blast many people died and injured

शुक्रवार को कांधला कस्बे के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित पटाखा फैक्ट्री फरमान फायर वर्क्स में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग काम कर रहे थे। दोपहर बाद किसी कारण से बारूद में अचानक आग लग गई और उसने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि फैक्ट्री में गैस के सिलेंडर भी रखे थे, जिनमें एक के बाद एक विस्फोट शुरु हो गया और फैक्ट्री का अधिकतर भवन जमींदोज हो गया। इतना ही नहीं फैक्ट्री में काम कर रहे कई लोगों के चीथड़े दूर तक फैल गए।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू टीम ने पांच लोगों के शव बरामद कर लिए थे, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। डीएम अखिलेश सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की मरने वालों में तीन महिलाओं के अलावा फैक्ट्री का मालिक इंतजार भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस फैक्ट्री मालिक के पास पटाखे बनाने और बेचने का लाइसेंस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+