शामली: भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मुलायम सिंह पर दिया था विवादित बयान
Shamli News, शामली। चुनावी जनसभा में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार पर अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोप में शामली के भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल पर मुकदमा दर्ज किया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में थी सभा
दरअसल कैराना लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के समर्थन में वोट की अपील करने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को शामली के झिंझाना में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान शामली से विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी सभा में आए। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मुलायम सिंह के परिवार को प्रधानमंत्री का पद मिल जाता तो उनके कुत्ते भी एमएलसी बन जाते। बता दें कि विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने यह बयान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में दिया।
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन दर्ज हुआ मुकदमा
भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल द्वारा दिए गए अशोभनीय बयाना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने बीजेपी विधायक तेजिंदर निर्वाल के खिलाफ चुनाव आदर्श आचार संहिता की धारा 171 G के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। चुनाव आदर्श आचार संहिता की धारा 171-G आईपीसी में किसी भी व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी करने पर लगती है।












Click it and Unblock the Notifications