'मुलायम सिंह प्रधानमंत्री बन जाते तो उनके कुत्ते भी एमएलसी होते'
Shamli news, शामली। बीजेपी विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को लेकर विवादित बयान दिया है। तेजेंद्र ने कहा कि अगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार ने सरकारी गाड़ी में बैठकर भी नहीं देखा, लेकिन अगर यह पद मुलायम सिंह के परिवार को मिल जाता तो सारे के सारे राज्यसभा में पहुंच जाते और उनके कुत्ते भी एमएलसी बन जाते। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने यह बयान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में दिया।

बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में थी सभा
दरअसल कैराना लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के समर्थन में वोट की अपील करने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को शामली के झिंझाना में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान शामली से विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी सभा में आए। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मुलायम सिंह के परिवार को प्रधानमंत्री का पद मिल जाता तो उनके कुत्ते भी एमएलसी बन जाते।

56 इंच वाला पीएम चाहिए या संसद में आंख मारने वाला
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज विपक्ष के नेता कहते हैं कि मोदी जी ने कुछ काम नहीं किया, मैं पूछना चाहता हूं कि यह नेता 2014 में भी अकेले लड़े से और 2017 में भी अकेले लड़े थे। इन दोनों को एक साथ 2019 में लड़ने की क्या आवश्यकता पड़ गई, इन्हें पता था कि यदि अकेले लड़ेंगे तो उत्तर प्रदेश छोड़कर हाथी भी भाग जाएगा, साईकिल भी पंक्चर हो जाएगी और कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी भी यूपी छोड़कर भाग जाएंगे। वो तो अभी से प्रस्थान कर चुके हैं। आज देश को 56 इंच वाला और सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला प्रधानमंत्री चाहिए या फिर संसद मैं बैठकर आंख मारने वाला प्रधानमंत्री चाहिए फैसला आपको करना है।












Click it and Unblock the Notifications